फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   - मुंढाल के पास हुआ हादसा, सोनीपत से हांसी लौट रहा था छात्र

- मुंढाल के पास हुआ हादसा, सोनीपत से हांसी लौट रहा था छात्र

Sun, 02 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
- मुंढाल के पास हुआ हादसा, सोनीपत से हांसी लौट रहा था छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। मुंढाल के पास हिसार-रोहतक मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसा शुक्रवार रात को हुआ। हांसी के गांव बांडाहेड़ी वासी विकास (24) खानपुर से इंजीनियरिंग कर रहा है। वह एमटेक का स्टूडेंट है। तीन दिन की छुट्टियां होने के चलते शुक्रवार रात वह अपने घर बांडाहेड़ी लौट रहा था। जब वह कार से मुंढाल के पास पहुंचा तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मामले में मुंढाल चौकी इंचार्ज एएसआई रोहताश ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed