फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महिला खरीद-फरोख्त : महिलाओं की सौदागर और उसका दोस्त गिरफ्तार

महिला खरीद-फरोख्त : महिलाओं की सौदागर और उसका दोस्त गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
महिला खरीद-फरोख्त : महिलाओं की सौदागर और उसका दोस्त गिरफ्तार
महिलाओं की सौदागर और उसका दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। शहर में चल रहे महिलाओं की खरीद-फरोख्त का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने छापे मारी तेज कर दी है। सिटी पुलिस ने इस प्रकरण में हनुमान ढाणी एरिया में छापा मारकर बुधवार देर रात को महिलाओं की सौदागर अन्नू को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने वीरवार रात को अंबेडकर कालोनी में छापा मारकर उसके ब्वॉयफ्रेंड एवं इस पूरे मामले के सूत्रधार संजय को भी दबोच लिया है। पुलिस ने संजय के मकान से बरामद की गई युवती को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज करवाए। महिला पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अन्नू को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों से हुई प्राथमिक पूछताछ में अकेले भिवानी और रोहतक में 12 लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने की बात उजागर हुई है। पुलिस इस प्रकरण में बरामद हुई तीसरी युवती के मामले में एक और एफआईआर दर्ज की है।
उल्लेखनीय है कि गांव सिसर महम हाल पिपलीवाली जोहड़ी पर रह रहे मोहित नामक युवक के मामा मानकावास निवासी सतीश ने करीब एक साल पूर्व ही रांची की रहने वाली अन्नू के साथ शादी की थी। शादी के बाद वह भिवानी की हनुमान ढाणी में आकर रहने लगा। सतीश के भांजे मोहित द्वारा इस मामले में दो पीड़ित युवतियों को सिटी पुलिस थाने में ले जाने के बाद बड़ा खुलासा हुआ था। बुधवार रात को शहर थाना प्रभारी श्री भगावन के नेतृत्व में हनुमान ढाणी में छापा मारकर इनन महिलाओं की मुख्य सौदागर रांची निवासी अन्नू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया। अन्नू की निशानदेही पर पुलिस ने वीरवार रात को अंबेडकर कालोनी में छापा मारकर उसके दोस्त संजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय को पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

----
संजय और राजू अपनी पत्नी के साथ मिलकर चलाते थे गैंग
पुलिस जांच में पता चला है कि अंबेडकर कालोनी निवासी संजय अपनी पत्नी मंजू व गाजियाबाद निवसी राजू और उसकी पत्नी के साथ मिलकर गैंग चलाते थे। संजय और राजू युवतियों को अपने जाल में फंसाने के बाद इन्हें बेचने के लिए अपनी पत्नी को सहारा लेते थे। कुवांरे लड़के या फिर ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को देखकर वह उनकी शादी करवाने का झांसा देतीं और उनसे एक से दो लाख रुपये ठगती। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुरेंद्र के बयान पर जैन चौक पुलिस चौकी में अलग से एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हरियाणा के अलग-अलग गांवों में बेची 12 लड़कियां
पुलिस पूछताछ में आरोपी अन्नू ने बताया कि राजू और संजय के साथ मिलकर उसने भिवानी, रोहतक व हरियाणा के कई शहरों में 12 लड़कियों की खरीद-फरोख्त की है।
----
गैंग के सरगना की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें की गठित
शहर थाना पुलिस ने इस मामले मुख्य आरोपी राजू को गिरफ्तार करने और लड़कियों को बरामद करने के लिए तीन अलग-अलग टीम गठित की है। शहर थाना प्रभारी श्री भगवान के नेतृत्व में एक टीम, जैन चौक पुलिस के नेतृत्व में एक टीम और महिला पुलिस की अलग से टीम गठित की गई है। ये टीमें दिल्ली, गाजियाबाद व रांची में छापेमारी कर मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

-----
पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अन्नू को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरे आरोपी संजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी राजू को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। मुख्य आरोपी राजू के पकड़े जाने के बाद इस गैंग के चंगुल में फंसी 30 से 40 लड़कियां मुक्त करवाए जाने की उम्मीद है।
- श्री भगवान, प्रभारी, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed