फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   किसान खेत में कर रहा था फसल कटाई, घर से 12.35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

किसान खेत में कर रहा था फसल कटाई, घर से 12.35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

Thu, 11 Apr 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
किसान खेत में कर रहा था फसल कटाई, घर से 12.35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम। बीती रात किसान खेत में सरसों की फसल निकलवाता रहा और पीछे से घर में चोर लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर गए। ईश्रवाल निवासी वजीर सिंह के घर से 2 लाख 55 हजार रुपये की नकदी और आभूषण चोरी किए गए। चोरी से करीब 12 लाख 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
पुलिस को दी शिकायत में ईश्रवाल निवासी वजीर सिंह ने बताया है कि मंगलवार रात करीबन 11 बजे वह खेत में सरसों निकलवा रहे थे। बुधवार सुबह पांच बजे घर पंहुचे तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ है। घर की सभी अलमारियों, अटैची, पेटी के ताले टूटे हुए थे। यह देख वह हैरान रह गए और समझ गए कि चोरी हो गई है। चोरी हुए सामान की सूची देते हुए उन्होंने बताया है कि सोने के दो हार, सोने की छह अंगूठी, सोने की दो चैन, सोने के दो मांग टीकेए,सोने के छह जोड़ी बालियां, सोने की छह नाक की तिल्ली, सोने के लडक़ी के दो जोड़ी बालियां, एक चैन, दो नाथ, चांदी की दो तागड़ी, चांदी की आठ जोड़ी पायजेब, चांदी के 14 सिक्के, दो चांदी के नारियल आदि आभूषणों के अलावा दो लाख 55 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई है। वजीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि करीब 12 लाख 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वजीर सिंह ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच- पड़ताल में जुटी हुई थी। इस मौके पर काफी तादाद में गांव के लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई थी। भादस की धारा 457ए 380 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed