फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crime,gun point driver kidnap

टैक्सी चालक और कार सवार युवक का किया अपहरण, फिरौती के मांगे 15 लाख

Tue, 28 Jan 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crime,gun point driver kidnap
हांसी के गांव बादशाहपुर निवासी एक टैक्सी ड्राइवर और उसकी टैक्सी में सवार एक युवक का हथियार के बल पर अपहरण कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत लोहारू थाने में दी गई है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हांसी के बादशाहपुर निवासी आनंद ने लोहारू पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके पास एक गाड़ी है, जिसे वह टैक्सी में इस्तेमाल करता है। गत 22 जनवरी को वह नवीन फरमाणा, रूप सिंह वासी अकबरपुर को अपनी गाड़ी में लेकर लोहारू गया था। लोहारू से रात नौ बजे जब वह वापस आ रहे थे तो सिंघानी के समीप तीन चार गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग आए और उनकी गाड़ी जबरन रुकवा ली। गाड़ी में तीनों को हथियार के बल पर बाहर निकाला और फिर उसे व नवीन को एक गाड़ी में जबरन अपहरण कर बैठा लिया। जबकि रुप सिंह को दूसरी गाड़ी में अपहरण कर ले गए। उसे जबरन गाड़ी की डिग्गी में डाल दिया और फिर सुनसान जगह पर बने एक कमरे में ले गए। जहां पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। इसके बाद फोन पर आनंद की उसके भाई संदीप से बात कराई और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। आनंद को छोड़ने के लिए 15 लाख की मांग 23 जनवरी को की गई। इसी दिन उसे व नवीन को जींद बाईपास रोहतक छोड़ दिया गया और फिर वह अपनी गाड़ी से गांव पहुंचा। जबकि नवीन को रास्ते में उसके घर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रूपसिंह का क्या हुआ, उसे इस बारे में अभी तक कुछ नहीं मालूम। आनंद ने बताया कि आरोपियों के साथ उसका कोई लेना देना नहीं था। जबकि नवीन और रुप सिंह की आरोपियों से लेनदेन को लेकर कोई रंजिश है या नहीं इस संबंध में भी उसे कोई जानकारी नहीं है। उसके साथ हथियार के बल पर नाजायज मारपीट की गई और 15 लाख की फिरौती मांगी गई। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी वारदादत के बारे में परिजनों को बताया, जिसके बाद लोहारू थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed