{"_id":"5e3079798ebc3e4ade212975","slug":"crime-froud-fir-aanganvaadi-worker-bhiwani-news-rtk5394730189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में दाखिल बच्चों का फर्जी रजिस्ट्रेशन दर्शा राशन डकारने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में दाखिल बच्चों का फर्जी रजिस्ट्रेशन दर्शा राशन डकारने पर मामला दर्ज
विज्ञापन
गांव गुजरानी के आंगनबाड़ी केंद्र में सरकारी स्कूल में दाखिल बच्चों का फर्जी रजिस्ट्रेशन दर्शाकर उनके नाम से सरकारी राशन व सुविधाओं का अनुचित लाभ लेने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, गुजरानी केंद्र की आंगनबाड़ी महिला वर्कर व हेल्पर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
सदर पुलिस थाने में दी शिकायत में आरटीआई कार्यकर्ता विक्रम सिंह ने बताया कि गांव गुजरानी के आंगनबाड़ी केंद्र में महिला वर्कर और हेल्पर ने सुपरवाइजर के साथ मिलीभगत कर गांव के उन बच्चों के आंगनबाड़ी में फर्जी रजिस्ट्रेशन कर डाले, जो गांव के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे थे। इस फर्जी वाड़े से जुड़े तथ्य विक्रम ने पहले आरटीआई के जरिए जुटाए थे। जिसके बाद मामले की शिकायत एसपी को दी। जिस पर इकोनोमिक सेल से मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई। जिसके बाद इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि महिला आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर और सुपरवाइजर ने मिलकर बच्चों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कर उनके नाम से मिलने वाली सुविधाओं का निजी हित पूरे किए हैं। काफी सालों से ये महिलाएं इस तरह का फर्जीवाड़ा करती आ रही हैं। सदर पुलिस के एसएचओ राकेश ने बताया कि पुलिस ने विक्रम सिंह की शिकायत पर गांव गुजरानी आंगनबाड़ी केंद्र की वर्कर बाला देवी, हेल्पर कमला सहित सुपरवाइजर किरण के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।