फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   crackers, marpeet, six injured

दिवाली पर पटाखे बजाने को लेकर हुए झगड़े, छह घायल

Mon, 28 Oct 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
crackers, marpeet, six injured
08 फोटो गांव ढांगर में हुए झगड़े में घायल एक पक्ष के लोग अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : Bhiwani
दिवाली के दिन पटाखे चलाने को लेकर लोगों में विवाद भी हुए। कुछ जगह विवाद इतने बढ़े कि लाठी-डंडे तक चले। अलग-अलग झगड़ों में करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

पटाखे बजा रे युवक को पीटा : गांव गोलपुरा निवासी 21 वर्षीय विरेंद्र ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। रविवार रात को वह गली में पटाखे बजा रहा था। अचानक उसके पड़ोसी वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने उसे पटाखे बजाने से मना किया। उक्त आरोपी उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। विरोध करने पर उसके पिता कृष्ण के साथ बदसलूकी की। वही उसके साथ मारपीट की। झगड़े में उसका दांत टूट गया। वही उसके नाक पर चोटें आई है। घायल को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। वही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

दो पक्षों में झगड़ा, पांच घायल : दीपावली की रात दो पक्षों में पटाखे बजाने को लेकर विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। गांव ढांगर निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र ने बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। जबकि उसका बेटा हरिओम दूध का काम करता है। रविवार रात हरिओम दूध बेचकर घर लौट रहा था तो अचानक आरोपी पक्ष के दो युवकों ने उसकी बाइक रुकवा कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। बीच-बचाव में आई हरिओम की पत्नी गंजना के साथ भी मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर वो सब बाहर आए तो उसके व मनोज के साथ भी मारपीट की। उसके पक्ष से राजेंद्र, मनोज और हरिओम को चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही दूसरे पक्ष से घायल 27 वर्षीय मनीष ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। रविवार रात को बच्चे बाहर पटाखे बजा रहे थे। आरोपी पक्ष से एक युवक ने आकर उनसे गाली-गलौज की। बच्चों ने घर आकर सारी बात बताई तो वह और उसका भाई 25 वर्षीय सोनू बाहर आए तो आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की। घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। वही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed