{"_id":"6aad96e887c4f3ca1809b3ad","slug":"cow-service-performed-by-feeding-fodder-and-jaggery-on-the-occasion-of-the-maharaja-agrasen-jayanti-festival-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-157241-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर चारा-गुड़ खिलाकर की गोसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर चारा-गुड़ खिलाकर की गोसेवा
Sat, 19 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अग्रवाल सभा ने शहर में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत की है। यह महोत्सव 21 अक्तूबर तक निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के परोपकार, दया और समाज कल्याण के मार्ग पर चलते हुए विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।
महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को स्थानीय हालुवास गेट स्थित नंदीशाला में गोसेवा कार्यक्रम से हुआ। नंदीशाला संस्था ने इसमें सहयोगी भूमिका निभाई। अग्रवाल सभा के प्रधान सुनील सर्राफ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने सदस्यों के साथ मिलकर नंदीशाला में गोवंश को चारा और गुड़ खिलाकर गोसेवा का पुण्य कार्य किया।
सुनील सर्राफ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में जीव सेवा, करुणा और परस्पर सहयोग को सर्वोच्च स्थान दिया था। उन्होंने असहाय जीवों की सेवा को उनके महान आदर्शों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने गोसेवा को सनातन धर्म और संस्कृति का मूल आधार बताया।
विज्ञापन
आगामी कार्यक्रम और उपस्थिति : प्रधान सुनील सर्राफ ने बताया कि 21 अक्तूबर तक चलने वाले इस जयंती महोत्सव के दौरान भिवानी शहर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। इनमें जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य जांच शिविर और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अलावा रामलीला मंचन भी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रकाश मित्तल, महासचिव दीवाकर जैन, मनीष मैदावाला, मनीष वैद और रामअवतार गुप्ता मौजूद रहे।