{"_id":"642da4046c7b404d7f09519e","slug":"countrys-largest-industrial-model-town-will-be-built-in-bhiwani-deepender-hooda-bhiwani-news-c-21-1-99226-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन बनाएंगे : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन बनाएंगे : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
लोक संवाद को संबोधित करते राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
भिवानी। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सांघी मेरी जन्मभूमि है तो भिवानी मेरी कर्मभूमि है। यह सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र भी है। उन्होंने भिवानी की जनता से कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनाओ, भिवानी को देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन (आईएमटी) बनाएंगे।
यह बात उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला की ओर से आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में कही। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस विषय को वे कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल कराएंगे। यह देश का और बड़ा औद्योगिक क्षेत्र, टेक्सटाइल हब बने। भिवानी में ही चार दिन तक जन संवाद कार्यक्रम कर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी उन्होंने मांग की कि यह काम वे भी कर सकते हैं, लेकिन करेंगे नहीं। सांसद ने कहा कि प्रदेश में पिछले 9 साल से सरकार की कार्यशैली से सभी परिचित हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, ठाकुर लाल सिंह, संदीप सिंह, सत्यनारायण बागड़ी, प्रीतम अग्रवाल, ओमप्रकाश मुंगिपा, अधिवक्ता शिवरत्न गुप्ता, राजकुमार नायक, जेपी कौशिक, अशोक कादयान, अरुण शर्मा, सुशील बुवानीवाला, हरीश शर्मा, भानुप्रकाश शर्मा, प्रेेम धमीजा, ओमप्रकाश मेहत्ता, विजय बंसल टैणी, जोरवार खान, प्रदीप गुलिया, वेद पुजारी, सुरेश शर्मा प्रधान, सुरेश प्रजापत, पूर्व पार्षद सुरेश उपस्थित थे।