{"_id":"61214dee8ebc3e7a025764e9","slug":"councilors-warned-if-the-contractor-accused-of-attacking-the-chairman-is-not-arrested-till-monday-then-all-the-work-of-the-city-council-will-stop-bhiwani-news-hsr609535758","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों ने दी चेतावनी : चेयरमैन पर हमला करने के आरोपी ठेकेदार की सोमवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद कर देंगे नगर परिषद के सारे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों ने दी चेतावनी : चेयरमैन पर हमला करने के आरोपी ठेकेदार की सोमवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद कर देंगे नगर परिषद के सारे काम
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपते पार्षद।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को सभी नगर पार्षद व नगर परिषद कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्षद गोविंदराम उर्फ बिल्लू बादशाह ने की। सभी ने नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव, वाइस चेयरमैन मामनचंद, पार्षद नरेंद्र सर्राफ व अन्य पर हुए जानलेवा हमले की घोर निंदा का प्रस्ताव पास किया। इस दौरान यह भी चेतावनी दी गई कि यदि सोमवार तक आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शहर में नगर परिषद द्वारा किए जाने वाले सभी कार्य बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद सभी पार्षदों ने अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन एसपी को सौंपा।
नगर परिषद कार्यालय में हुई बैठक में सभी ने कहा कि नप चेयरमैन रणसिंह यादव, वाइस चेयरमैन मामनचंद और दो अन्य पर किया हमला बहुत ही गलत है। सभी ने इसकी निंदा की और सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद बैठक में फैसला लिया गया कि सोमवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो नगर परिषद में कोई काम नहीं किया जाएगा। इसके बाद सभी पार्षद एकत्र होकर गोविंदराम उर्फ बिल्लू बादशाह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखवात से मिला। उनको मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है व जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश रहेजा, विजय तंवर, नरेंद्र तंवर, हर्षदीप, रेखा राघव, संदीप ढिल्लो, सुभाष तंवर, पवन सैनी, भवानी प्रताप, कर्मबीर यादव, कमल यादव, सचिन जूसवाला, राजकुमार आदि शामिल रहे।
दर्ज नहीं हो पाए चेयरमैन के बयान
नगर परिषद चेयरमैन रणसिंह यादव की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है, मगर अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस उनकी सेहत ठीक होने का इंतजार कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि चेयरमैन इस मामले में कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी दे सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपी ठेकेदार रामअवतार की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त की देर रात नगर परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, पार्षद व एक अन्य पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले का आरोप ठेकेदार रामअवतार पर लगा है। पुलिस आरोपी ठेकेदार का तलाश रही है।

चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन करते शहर के पार्षद। संवाद- फोटो : Bhiwani
विज्ञापन