फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Councilor bluntly: Build a street, otherwise you will sit on a fast outside NAPA

पार्षद की दो टूक: गली बनाओ, नहीं तो बैठेगी नपा के बाहर अनशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Councilor bluntly: Build a street, otherwise you will sit on a fast outside NAPA
बवानीखेड़ा। पार्षद मीना चोपड़ा कस्बावासियों के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा विगत में नपा प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन को लागू करवाए जाने की मांग को लेकर नपा के सचिव को मांगपत्र सौंपा। साथ ही पार्षद मीना चोपड़ा ने नपा प्रशासन के उपेक्षित रवैये के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने सौंपे मांगपत्र के माध्यम से चेतावनी दी कि अगर कस्बे के लोगों को मूलभूत सुविधाएं व विगत में दिए गए आश्वासन को लागू नहीं किया तो शीघ्र ही फिर से नपा कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठने पर मजबूर होगी। चूंकि नपा प्रशासन कस्बे के लोगों की समस्याओं के समाधान कराने के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने सौंपे मांगपत्र में बताया कि विगत में उन्होंने तहसील कार्यालय के बाहर धरना दिया था। उस समय नपा प्रशासन ने वार्ड संख्या तीन, चार व पांच की सामूहिक गली का निर्माण शीघ्र करवाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन को कई माह बीत गए, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे शीघ्र ही नपा कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठने पर मजबूर होगी। इस अवसर पर पर जीवन काजल, रामकिशन काजल, राजेश सिंधू, रोशन लाल, जगदीश नाथ, महंत सूबे दास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed