फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corporation spent Rs 150 crore budget in a year, still waiting for two new sub stations

Bhiwani News: साल भर में निगम ने खर्च किया 150 करोड़ का बजट, दो नए सब स्टेशनों का अब भी इंतजार

Sat, 23 Dec 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corporation spent Rs 150 crore budget in a year, still waiting for two new sub stations
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने साल भर भिवानी सर्कल के दायरे में आने वाले चरखी दादरी और भिवानी जिले में ढांचागत बिजली सुधारों पर करीब 150 करोड़ का भारी भरकम बजट खर्च कर डाला। लेकिन इसके बावजूद भिवानी शहर में दो नए सब स्टेशनों का इंतजार फिर भी बना रहा।
विज्ञापन

बिजली निगम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों को भी अपग्रेड किया और बिजली लोड कम करने व लंबे फीडरों में से फीडर अलग करने का कार्य भी किया। शहरी दायरे में ही ढाई सौ से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर भी लगाए गए। बिजली निगम ने भिवानी शहर में मुख्य चौराहों को भी गोद लिया, जिन्हें बिजली के तारों से मुक्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ने शहर में दो नए 33 केवी के सब स्टेशनों का निर्माण कराने के लिए साल भर भूमि का खूब प्रयास किया, लेकिन न तो नगर परिषद ने पावर सब स्टेशनों के लिए जगह दी न ही आसपास के ग्रामीणों से सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि मिली। इसलिए ये मसौदा सिरे नहीं चढ़ पाया। निगम ने करीब डेढ़ सौ करोड़ के बजट से कई फीडरों को पुराने बिजली तारों से निजात दिलाई वहीं ओवरलोड कम करने के लिए बिजली फीडरों पर नए बिजली ट्रांसफार्मर भी लगाए। इसका फायदा यह हुआ कि अधिक खपत के दौरान लाइनों पर फाल्ट कम हो गए वहीं बिजली सुविधाएं भी बेहतर हुई। जगमग योजना के तहत भी जिले के 200 से अधिक गांवों में बिजली लाइनों का ढांचागत बदलाव कर चौबीसों घंटे आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे अलावा शहरी दायरे के बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली उपभोक्ताओं का डाटा ऑनलाइन किया गया। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी ऑन दी स्पॅाट बिलिंग शुरू कराई गई। शहर के अग्रसेन चौक और महाराणा प्रताप चौक को भी निगम ने गोद लिया है। इसी तरह चरखी दादरी में भी दो चौराहे गोद लिए गए। जिनका निगम खुद के बजट से सुंदरीकरण कराएगा। इसका काम भी नए साल में ही शुरू होगा।


भिवानी सर्कल के तहत आने वाले जिलों में निगम ने लगातार ढांचागत बिजली सुविधाओं में विस्तार किया है। जगमग योजना से अधिकांश गांव जुड़ चुके हैं, जबकि काफी गांवों में अब भी योजना पर काम चल रहा है। जो फीडर ओवरलोड हैं, उनमें भी अगल से नए फीडर बनाए जा रहे हैं। नए साल में जिले में और भी फीडरों पर बिजली सुविधाओं का विस्तार होगा।
-एसएस कंन्टूरा, महाप्रबंधक सर्कल भिवानी, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article