फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corporation claims: Electricity will not blink for a moment on Diwali, fire and emergency services on 24-hour alert

निगम का दावा : दिवाली पर पलभर भी नहीं झपकेगी बिजली, दमकल और आपात सेवाएं 24 घंटे अलर्ट पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Corporation claims: Electricity will not blink for a moment on Diwali, fire and emergency services on 24-hour alert
शहर के घंटाघर बाजार में खरीदारी करते लोग।
भिवानी। बिजली निगम का दावा है कि दिवाली की रात को पलभर भी बिजली नहीं झपकेगी, वहीं दमकल बेड़ा 24 घंटे अलर्ट पर रहेगा। नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में भी चौबीस घंटे चिकित्सक तैनात रहेंगे। 20 अक्तूबर की शाम 5:49 से 7:25 बजे, 7:12 से 9:07 और 10:35 से रात 12:10 मिनट तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त है। रविवार को छोटी दिवाली पर शहर के बाजारों में भीड़ रही। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और दीपकों की स्टॉलों पर बिक्री हुई, वहीं घरों में सजावटी सामान की स्टॉलों पर भी लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

हरियाणा आपातकालीन सेवाएं और अग्निशमन विभाग के भिवानी बेड़े में 55 दमकल कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। जिला मुख्यालय पर छह दमकल गाड़ियों पर 31 कर्मचारी तैनात हैं। सिवानी में तीन दमकल गाड़ियों पर 17 कर्मचारी और लोहारू में एक गाड़ी पर सात कर्मचारी चौबीस घंटे अलर्ट पर रहेंगे। किसी भी आग की घटना की सूचना मिलते ही दमकल अमला तत्काल मौके पर पहुंचेगा।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण फीडरों पर निगम कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। दिवाली की रात बिजली न झपके इसके लिए कर्मचारी लगातार लाइनों की मॉनिटरिंग करेंगे। ट्रांसफार्मर पर फ्यूज उड़ने और स्पार्किंग से तार टूटने जैसी घटनाओं पर निगम कर्मचारी तुरंत कार्रवाई करेंगे। जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। किसी भी गंभीर स्थिति में मरीजों का उपचार किया जाएगा। पटाखों से जले मरीजों के लिए तीन बेड की व्यवस्था की गई है। प्राथमिक वार्ड के बाद मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------
ये रहेगा दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन का शुभ मुर्हूत
बगीची वाले मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि दिवाली के दिन 20 अक्तूबर को लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त सायं 07:08 से रात्रि 08:18 तक रहेगा। इस अवधि को प्रदोष काल और स्थिर लग्न (मेष लग्न) का संयोग माना गया है। शास्त्रों में इसे मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की स्थायी कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम समय माना गया है।
लक्ष्मी-गणेश एवं कुबेर पूजन के अन्य मुहूर्त (20 अक्तूबर)
सायं 05:49 से 07:25 तक – चर की चौघड़िया में
सायं 07:12 से रात्रि 09:07 तक – स्थिर लग्न (मेष) में
रात्रि 10:35 से रात्रि 12:10 तक – लाभ की चौघड़िया में
रात्रि 01:42 से रात्रि 03:59 तक – सिंह लग्न में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed