{"_id":"5f84a0078ebc3e9be346309a","slug":"corono-positive-two-old-man-die-doctors-19-new-cases-bhiwani-news-rtk5779102155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित की मौत के बाद अंतिम संस्कार करता नप कर्मचारी।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। खासकर बुजुर्गों के लिए। जिले के दो और बुजुर्गों ने दिल्ली के अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों की सूचना पोर्टल के माध्यम से आई। इनमें एक नया बाजार क्षेत्र का रहने वाला है तो दूसरा जमालपुर का। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरने वालों का आंकड़ा 43 तक पहुंच गया है। वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3132 तक पहुंच गया है। सोमवार को भी 19 नए पॉजिटिव केस सामने आए। अब जिले में 210 एक्टिव केस हैं।
जमालपुर के 77 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम
जमालपुर के 77 वर्षीय बुजुर्ग की 28 सितंबर को तबीयत खराब हुई। जिसके बाद 29 सितंबर को उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्हें बुखार, उलटी, खांसी की शिकायत थी। उनकी किडनी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहां इलाज के दौरान नौ अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। कोविड-19 नियमानुसार उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। अब पोर्टल के माध्यम से इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के घर पहुंची और संपर्क में आए परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
नया बाजार के 60 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम
नया बाजार के 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की भी मौत हो गई है। व्यक्ति को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 27 नवंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चार अक्तूबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अब पोर्टल के माध्यम से इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के घर पहुंची और संपर्क में आए परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन
19 नए कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 3132
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी 19 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3132 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 210 है। वहीं जिले में सोमवार को 41 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है। अब तक 2877 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 210 एक्टिव केस हैं। सोमवार को भी 850 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों और शहर की अलग-अलग कॉलोनियों से 19 पॉजिटिव केस आए है। लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहे और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। मास्क लगाए और बाजारों में सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम, बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत डाक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं।