फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona vaccination, police and health worker, 6 centers

एसपी सहित 402 पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

Tue, 09 Feb 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination, police and health worker,  6 centers
कोरोना की वैक्सीन लगवाते पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना से जंग के तहत चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के द्वितीय चरण में पुलिस कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की तरह ही काफी पुलिस कर्मचारियों में भी झिझक है। इसी झिझक को दूर करते हुए कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्वयं पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत वैक्सीन लगवाने पहुंचे। उनके अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी कोविड वैक्सीन लगवाई। सोमवार को जिला सामान्य अस्पताल सहित छह स्थानों पर वैक्सीन की डोज दी गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित 402 पुलिसकर्मियों व स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सामान्य अस्पताल के वॉर रूम में दो जगह वैक्सीनेशन किया गया। वहीं शहरी क्षेत्र में हुडा सेक्टर स्थित डिस्पेंसरी में और ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य अस्पताल सिवानी, सीएचसी तोशाम, सीएचसी लोहारू में वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन

इन्हें लगा टीका
जिला सामान्य अस्पताल में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह, डीएसपी विरेंद्र, सिक्योरिटी इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलदीप, औद्योगिक पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार, ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी विक्रांत सहित 386 पुलिसकर्मियों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। वहीं 16 स्वास्थ्यकर्मियों ने जिला सामान्य अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष ने स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों को कोरोना का टीका लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर हुई वैक्सीनेशन:
स्थान वैक्सीनेशन
सीएचसी लोहारू 59
सीएचसी तोशाम 60
सामान्य अस्पताल सिवानी 47
हुडा सेक्टर डिस्पेंसरी 10
जिला सामान्य अस्पताल 226
--------
आज इन स्थानों पर होगा वैक्सीनेशन :
मंगलवार को सीएचसी लोहारू, सीएचसी तोशाम, सामान्य अस्पताल सिवानी, जिला सामान्य अस्पताल के वॉर रूम में दो जगह वैक्सीनेशन होगा।
एक और कोरोना पॉजिटिव आया सामने, एक्टिव केस हुए चार
सोमवार को जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस आया। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या चार हो गई है। जिले में अब तक 6326 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं। जिनमें से 6177 ठीक हो चुके हैं। 145 अपनी जान गंवा चुके हैं।
वर्जन:::
जिले में कोरोना के वैक्सीनेशन अभियान के तहत सोमवार को छह केंद्रों पर 402 पुलिसकर्मियों व स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई। मंगलवार को जिले में पांच केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
सोमवार को पुलिसकर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई है। जिलेभर के नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। नागरिकों से अपील है कि अपनी बारी आने पर संबंधित वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed