फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona test samples will be taken at three places in civil hospital

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में तीन जगह लिए जाएंगे कोरोना जांच के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Corona test samples will be taken at three places in civil hospital
भिवानी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लाउडस्पीकर की मदद से स्वास्थ्यकर्मी लोगों को मास्क, उचित सामुदायिक दूरी का परामर्श दे रहे है। वहीं खांसी, जुकाम के मरीजों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में तीन जगह कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। ताकि अगर कोई संक्रमित सामने आता है तो उसका समय से उपचार शुरू हो सकें। हालांकि शनिवार और रविवार को कोरोना का कोई मरीज सामने नहीं आया। रविवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हुआ है, जिसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गई है, जिन्हें कोरोना किट देकर होम आइसोलेट किया है। मरीजों को खांसी, जुकाम और हल्की बुखार की दिक्कत है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग, ओपीडी और वार्ड भवन के नजदीक स्थित महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में कोरोना की सैंपलिंग की जा रही है। ताकि मरीजों को जांच के लिए भटकना न पड़े। तीनों जगहों पर रेपिड और आरटीपीसीआर किट से जांच की सुविधा है। रविवार को कोरोना जांच के 112 सैंपल लैब भेजे जिनकी रिपोर्ट 24 घंटों में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 1483 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है, जिसका मुख्य कारण कोरोना कर्मचारियों को नौकरी से हटाना है। क्योंकि कोरोना जांच में लगे कर्मचारी कम हैं जिसके कारण रिपोर्ट आने में देरी हो रही है। कोरोना की रिपोर्ट समय पर नहीं आने के कारण लोग बार-बार नागरिक अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वे निराश होकर ही घर लौट रहे हैं।


वर्जन: नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल लेने के लिए तीन जगहों पर व्यवस्था की है। नागरिकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। कोरोना कर्मचारी हटाए जाने की वजह से रिपोर्ट आने में समय लग रहा है।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed