{"_id":"61aa66716ff2bd22af09f539","slug":"corona-preparation-to-fight-new-variant-corona-warriors-will-be-investigated-first-bhiwani-news-hsr618503898","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : नए वैरिएंट से लड़ने की तैयारी, पहले कोरोना योद्धाओं की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : नए वैरिएंट से लड़ने की तैयारी, पहले कोरोना योद्धाओं की होगी जांच
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री होते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए सैंपलिंग बढ़ा दी है। पहले प्रतिदिन 700 से 800 सैंपल लिए जाते थे, वहीं अब दो हजार से ढाई हजार सैंपल लिए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मास्टर प्लान के माध्यम से जिले के प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर को 72 घंटे के अंदर कोरोना की जांच करवागनी होगी। अगर कोई कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलता है तो उसे समय पर उपचार मिल सके और वह जल्दी से रिकवर हो सके। ताकि अगर कोरोना का नया वैरिएंट जिले में प्रवेश करे तो प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर कोरोना योद्धा के रूप में मरीजों की सेवा कर सकें।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जिले में ऑक्सीजन की कमी की वजह से हालत बेकाबू हो गए थे। ऐसे में विभाग के अधिकारियों ने पहले से ही नागरिक अस्पताल भिवानी में ऑक्सीजन प्लांट तैयार करवा दिया है। इसके अलावा तोशाम के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट निर्माणाधीन है। वहीं तीसरा ऑक्सीजन प्लांट लोहारू के सरकारी अस्पताल में लाया जाना है, जिसकी तैयारियां में विभाग जुटा हुआ है। लोहारू और तोशाम के ऑक्सीजन प्लांट में 300 लीटर प्रति मिनट की क्षमता से ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। वहीं जिला मुख्यालय के ऑक्सीजन प्लांट में 1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता है।
विज्ञापन
दो माह में विदेश से आए 35 यात्री, 22 को रखा निगरानी में
जिले में पिछले दो माह में विदेश से कुल 35 यात्री आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवंबर में 33 यात्री आए थे, जिनमें से 21 यात्री स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। वहीं सात यात्री अन्य जिलों से थे, जिन्हें गृह जिले में भेज दिया गया। इनमें से आठ यात्रियों के सैंपल दोबारा भेजे गए हैं। वहीं दिसंबर में विदेश से दो यात्री आए हैं, जिनमें से एक अन्य जिले से था, जिसे गृह जिले में भेजा जा चुका है। वहीं एक यात्री स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। ऐसे में विभाग की निगरानी में कुल 22 यात्री हैं।
जिले के 2300 सैंपल की रिपोर्ट आएगी आज
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ा दी है। इसके तहत शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए 2300 सैंपल लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट शनिवार सुबह तक आएगी। जिले में कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई केस नहीं है। कोरोना की जांच के लिए अब तक 493718 सैंपल लिए हैं, जिनमें से 22410 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इनमें से 21756 स्वस्थ हो चुके हैं और 1877 की रिपोर्ट अभी लंबित है। वहीं कोरोना संक्रमित 654 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विशेषज्ञ सलाह
देश में कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में नागरिक लापरवाही न बरतें। सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। घर से बाहर निकलते ही मास्क और सामुदायिक दूरी का पालन करें। समय-समय पर गर्म पानी से हाथ जरूर धोएं। यह कोविड से बचाने का महत्वपूर्ण समय है, ऐसे में लापरवाही न करते हुए समय पर वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं। अगर किसी को कोरोना संक्रमण के लक्षण है तो वह नजदीक कोरोना जांच केंद्र में टेस्ट जरूर करवा ले।
- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।
हमारी तैयारी पूरी
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी तैयारियां पूरी की हुई हैं। नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया हुआ है, जिसमें ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर की पर्याप्त सुविधाएं हैं। कोरोना महामारी से लड़ने में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य विभाग से फ्रंट लाइन वर्कर से 72 घंटे के अंदर कोविड टेस्ट करवाने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि अगर कोई संक्रमित मिलता है तो वह समय पर ठीक हो सके। आमजन से अपील है कि मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। साथ ही जो लोग विदेश से आए हैं, उन्हें होम क्वारंटीन किया हुआ है।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।