{"_id":"5f9324058ebc3e9b81349622","slug":"corona-positive-old-man-die-40-new-cases-found-doctors-bhiwani-news-rtk579779886","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमनगर के कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमनगर के कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। खासकर बुजुर्गों के लिए तो यह जानलेवा बन रहा है। शुक्रवार को प्रेमनगर के 65 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। यह जिले में 51वीं मौत है। इसके अलावा शुक्रवार को 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3487 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को 37 मरीज ठीक भी हुए और अब तक 3198 ठीक हो चुके है। अब जिले में एक्टिव केस 236 है। शुक्रवार को भी 950 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
बुजुर्गों के लिए कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक बनता जा रहा है। नया मामला प्रेम नगर का है। प्रेम नगर वासी 65 वर्षीय व्यक्ति की पिछले महीने तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।जहां हालत गंभीर होने पर परिजन पीजीआई रोहतक ले आए। 19 अक्तूबर को हुए कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जिसके बाद उन्हें पीजीआई में आईसीयू में रखा गया। जहां 22 अक्तूबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोविड-19 नियमानुसार मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मृतक के घर पहुंची और संपर्क में आए परिजनों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे।
40 नए पाजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 3487
जिले में शुक्रवार को 40 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जो जिले के विभिन्न गांवों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3487 तक पहुंच गया है। जिनमें से 3198 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 236 एक्टिव केस है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने जिलेवासियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है।