{"_id":"60315a868ebc3ee8ec7951e0","slug":"corona-doctors-114-employe-vaccine-bhiwani-news-rtk596399335","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 केंद्रों पर 114 कर्मियों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 केंद्रों पर 114 कर्मियों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में कर्मचारी का टीका लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। उपायुक्त के निर्देश के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी कोरोना वैक्सीनेशन से बचते नजर आ रहे है। जिसके तहत शनिवार को जिले भर में महज 114 अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोरोना का टीकाकरण करवाया। स्वास्थ्य विभाग के बार-बार जागरूकता के बाद भी कोई परिणाम सामने नहीं आ रहे।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 12 केेंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया। जिसमें पंचायती राज और राजस्व विभाग के कार्यालयों मेें जाकर वैक्सीनेशन की। बावजूद इसके कर्मचारी वैक्सीन से बचते नजर आए। वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के 48 कर्मचारियों की ड्यूटी थी। ऐसे में टीकाकरण करवाने वालों का आंकड़ा चिंताजनक है। वैक्सीनेशन केंद्र बीडीपीओ कार्यालय कैरू, बीडीपीओ कार्यालय बहल, बीडीपीओ व एसडीएम कार्यालय लोहारू में वैक्सीन लगवाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक वैक्सीनेशन केंद्र पर इंतजार करते रहे। ऐसे में साफ जाहिर हो रहा है वैक्सीनेशन के सूचित किए गए विभाग के कर्मचारी कितने जागरूक है।
यह हुई वैक्सीनेशन
- बीडीपीओ कार्यालय, कैरू
- बीडीपीओ कार्यालय, बहल
- बीडीपीओ व एसडीएम कार्यालय, लोहारू
- बीडीपीओ व एसडीएम कार्यालय, तोशाम
- बीडीपीओ व एसडीएम कार्यालय, सिवानी
- बीडीपीओ व एसडीएम कार्यालय, वार रूम, भिवानी।
विभागानुसार टीकाकरण की जानकारी
विभाग टीकाकरण
पुलिस 23
राजस्व 43
पंचायती राज 48
वर्जन:::::
कोरोना की वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। शुक्रवार को जिले भर में 12 केंद्रों पर 114 कर्मियों ने वैक्सीनेशन करवाई। सूचना के बावजूद कर्मी वैक्सीनेशन के लिए नहीं आ रहे।
विज्ञापन
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।