फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona caccination, 6 centers, doctors

आज जिले में छह केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

Fri, 26 Feb 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
corona caccination, 6 centers, doctors
भिवानी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। शुक्रवार को जिले में छह केंद्रों पर वैक्सीनेशन की जाएगी। अभियान के तहत दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को एक मार्च से वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन अभियान का शुभारंभ किया गया था। जिसके प्रथम चरण में स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को को-वैक्सीन और कोविशिल्ड का टीका लगाया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू करने का जा रहा है। जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को टीकाकरण किया जाएगा। वही जिसकी आयु 45 से 60 वर्ष है और वो किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो उनके स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें भी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय ने जिला केंद्र पर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अब नहीं लगेगी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन
वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले भर में करीब 70 प्रतिशत हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया है। सोमवार से स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज भी लगानी शुरू कर दी है। अब स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम डोज नहीं लगेगी। स्वास्थ्य विभाग के आगामी निर्देश के बाद ही उन्हें डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन केंद्रों पर लगेगा टीका
शुक्रवार को जिले भर में छह जगह टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें एसडीएच तोशाम, बवानीखेड़ा, सिवानी, सीएचसी कैरू, लोहारू और जिला सामान्य अस्पताल के वार रूम को केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज पुलिस, राजस्व, पंचायती राज और आरपीएफ के कर्मियों को लगेगी। वहीं दूसरी डोज स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी।
वर्जन:::::
कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। इसके लिए मास्क, सामुदायिक दूरी और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। अपनी बार आने पर संबंधित वैक्सीनेशन केंद्र पर जाकर वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं।

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिला सामान्य अस्पताल सहित छह केंद्र बनाए गए हैं। विभाग के निर्देशानुसार एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed