फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona alert, health department, two new cases found

महाराष्ट्र में बढ़े केस तो अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग

Thu, 25 Feb 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
corona alert, health department, two new cases found
भिवानी। कोरोना ने देश में फिर से दस्तक दे दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते सरकार ने महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू कर दिया है। जिले में भी व्यवस्था सकारात्मक नहीं है। लोग बगैर मास्क और बगैर सामुदायिक दूरी के नजर आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंधों की ओर फिर से ध्यान केंद्रित किया है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान को भी अधिक सक्रिय करेगा। इसके लिए सिविल सर्जन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कहर के चलते जिले में पहले आइसोलेशन वार्ड, क्वारंटीन सेंटर, वॉर रूम की व्यवस्था की थी। मगर कोरोना के घटते केसों के कारण स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन सेंटर बंद कर दिए थे। साथ ही आइसोलेशन वार्ड की संख्या में भी कमी की। अभी अस्पताल परिसार के नेत्र ऑपरेशन वार्ड को 25 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया हुआ है। अब कोरोना की नई लहर के बाद आइसोलेशन वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने प्राइवेट वार्ड नंबर 10 को आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी है। ताकि अगर कोरोना के केस बढ़े तो अस्पताल में उन्हें दाखिल किया जा सके।
विज्ञापन

दो नए संक्रमित मिले
जिले में बुधवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद एक्टिव केसों का आंकड़ा आठ हो गया है। जिले में अब तक 6344 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिनमें से 6191 ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 755 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
देश में कई जगह कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन के साथ बातचीत कर नई व्यवस्था की है। जिसके तहत आइसोलेशन वार्ड और ओपीडी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया जा सके।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed