फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corona : 403 patients healthy, 117 new positive

कोरोना : 403 मरीज स्वस्थ, 117 नए पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corona : 403 patients healthy, 117 new positive
नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की अपेक्षा स्वस्थ होने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को कोरोना संक्रमित 403 मरीज स्वस्थ हुए है, जबकि 117 नए मरीज मिले। वहीं बुधवार को 401 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए थे और 73 नए मरीज मिले थे। ऐसे में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ाना जिले के लिए शुभ संकेत है। कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमित 403 मरीज स्वस्थ हुए हैं और कोरोना के 117 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में मिलने वाले संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3220 हो गया है। हालांकि इनमें से 2484 मरीज स्वास्थ हो चुके है, जबकि छह की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 730 सक्रिय मरीज हैं। जिले के शहरी क्षेत्र में कोरोना के 227 और ग्रामीण क्षेत्र में 503 सक्रिय मरीज हैं। वीरवार को कोरोना जांच के लिए 1500 से सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक आएगी।
विज्ञापन

36 कोरोना संक्रमित अस्पताल में आइसोलेट
जिले में कोरोना संक्रमण के 730 सक्रिय मरीज हैं, इनमें से 36 को नागरिक अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में दाखिल करवाया हुआ है, जबकि 694 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना संक्रमित 14 मरीज ईएसआई अस्पताल, तीन को योगी नेता अस्पताल लोहानी, तीन को चुघ अस्पताल, चार को कदम अस्पताल, तीन को हिसार, एक को जयपुर और आठ संक्रमितों को नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अनुसार संक्रमितों की जानकारी
सीएचसी संक्रमित
धनाना 85
कैरू 58
लोहारू 46
मानहेरू 74
मीरान 75
तोशाम 89
जमालपुर 76
जिले में 1711 को पहली और दूसरी, 706 को लगी एहतियात डोज
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल सहित 143 स्थायी केंद्रों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। इनके तहत वीरवार को जिलेभर में 2415 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई। इनमें से 1711 लाभार्थियों को पहली और दूसरी डोज लगाई है, जबकि 706 को एहतियात डोज लगाई है। जिले में स्वास्थ्यकर्मियों को 21, फ्रंट लाइन वर्कर को नौ, 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों को 897 डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 1100 डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों को 165 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 223 डोज लगाई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक लाभार्थियों को 4872 बूस्टर डोज लगाई है, जिनमें स्वास्थ्यकर्मियों को 2362, फ्रंट लाइन वर्कर को 315, 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को 2195 एहतियात डोज लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed