फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Copycats trapped in the maze of QR code and hidden features of Education Board, 32 centers of paper leak on the radar of officials

Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड के क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स के चक्रव्यूह में फंसे नकलची, अधिकारियों के रडार पर पेपर लीक के 32 केंद्र

Wed, 03 Apr 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 03 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Copycats trapped in the maze of QR code and hidden features of Education Board, 32 centers of paper leak on the radar of officials
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स के चक्रव्यूह में इस बार नकलची बुरे फंसे हैं। बोर्ड अधिकारियों के रडार पर भी पेपर लीक होने वाले 32 परीक्षा केंद्र आ गए। जिन पर सोशल मीडिया पर पेपर लीक होते ही बोर्ड का सिस्टम सक्रिय हो गया।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में पिछले साल 39 तो इस बार 32 परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक हुए। इसमें सबसे अधिक पेपर लीक नूंह के परीक्षा केंद्रों पर हुए, जहां उर्दू की परीक्षा से लेकर अंग्रेजी, विज्ञान, राजनीति विज्ञान विषय का पेपर परीक्षा शुरू होने के चंद मिनटों बाद ही सोशल मीडिया पर आ गया। बोर्ड परीक्षाओं में नूंह अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की श्रेणी में बना रहा।
विज्ञापन

वहीं पेपर लीक मामले में दूसरे नंबर पर सोनीपत रहा। इसी तरह पलवल, चरखी दादरी, गुरुग्राम और हिसार में भी बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक हुए। हालांकि बोर्ड प्रशासन की तत्परता से पिछले साल के मुकाबले इस बार पेपर लीक के मामले भी कम रहे। वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल नकल के औसतन मामलों में भी कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं मंगलवार को समाप्त हो गई। बोर्ड परीक्षाओं के तुलनात्मक आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल 2023 सत्र के दौरान दसवीं के 19 और बारहवीं के 20 परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक हुए थे। जबकि परीक्षा सत्र 2024 परीक्षा के दौरान 12वीं में 18 और दसवीं में 14 परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक हुआ। बोर्ड के पिछले साल 1741 नकल के मामले दर्ज हुए जबकि इस बार अब तक 813 नकलची की यूएमसी बनाई गई। बोर्ड के जिन परीक्षाओं को पेपर लीक होने पर रद्द किया था, अब उन जिलों के मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चार से सात अप्रैल तक होगी। संवाद
ये हुए पेपर लीक
नूंह के टपकन केंद्र पर 12वीं का उर्दू का पेपर लीक हुआ। दादरी के नौरंगाबास के केंद्र पर हिंदी का पेपर लीक हुआ सोनीपत के भावड़ केंद्र पर 12वीं का हिंदी पेपर लीक हुआ। नूंह के पिनगवां, झज्जर और सोनीपत में 10वीं के अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ। नूंह के फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, पलवल सहित चार केंद्रों पर 12वीं के राजनीति विज्ञान का पेपर लीक हुआ। नूंह, पलवल, गुरुग्राम में 10वीं के विज्ञान का पेपर लीक हुआ। होडल में 10वीं के सामाजिक विज्ञान का पेपर लीक हुआ। नूंह पुन्हाना व टपकान परीक्षा केद्रों पर 12वीं के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक हुआ।

डिजिटल मार्किंग का टेंडर चुनावी आचार संहिता में उलझा, मैनुअल मूल्यांकन की तैयारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सूत्रों की मानें तो डिजिटल मार्किंग का टेंडर आचार संहिता में उलझ गया है। बोर्ड परीक्षाएं भी समाप्त हो गई हैं, अब बोर्ड प्रशासन पुराने ढर्रे यानी मैनुअल मूल्यांकन की तैयारी में जुटा है। इसके लिए अब नए सिरे से मूल्यांकन केंद्र जिला वार गठित होंगे। जिन पर शिक्षक मैनुअल तरीके से ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। हसला भी डिजिटल मूल्यांकन को लेकर अपनी मांग मुद्दों पर विरोध के सुर मुखर कर रही है। ऐसे में अब मूल्यांकन के लिए भी कम से कम 25 दिन जरूरी हैं। बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस बार पांच लाख 80 हजार 533 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। जबकि दस हजार 143 डीएलएड परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा दी है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र में क्यूआर कोर्ड और हिडन फीचर्स की बदौलत प्रदेश में इस बार पिछले साल के मुकाबले पेपर लीक और नकल के मामले काफी कम दर्ज हुए हैं। अगली परीक्षाओं में बोर्ड प्रशासन और अधिक बेहतर ढंग से नकल के खिलाफ प्रभावी कदम उठाकर नकल पर अंकुश लगाने का काम करेगा। मूल्यांकन की प्रक्रिया पर भी जल्द निर्णय होगा।
-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article