फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Chief Minister Manoharlal in Bhiwani of Haryana

Haryana: मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भिवानी में किया जनसंवाद कार्यक्रम, नौकरियों को लेकर दिए बयान पर विपक्ष हमलावर

Sun, 02 Apr 2023 06:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 06:15 PM IST
सार

सूबे के मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम का आगाज भिवानी जिले के गांव खरककलां से रविवार दोपहर को हुआ। यहां उन्होंने सरकार के कामों को गिनवाया और जनता की समस्याएं भी सुनी।

विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manoharlal in Bhiwani of Haryana
मुख्यमंत्री मनोहरलाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान गांव खरक कलां में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने पिछले आठ साल में एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। अकेले भिवानी जिले से दस हजार नौकरी दी गई हैं। इसमें किसी का आना तक नहीं लगा है, यानी की सरकारी नौकरी के लिए किसी को कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ी है।

विज्ञापन


सरकार ने बिना सिफरिश नौकरी दी हैं। वहीं सरकारी नौकरियों पर हाईकोर्ट में स्टे पर सीएम की प्रतिकूल टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर हो गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला ने सीएम के बयान पर ट्वीट कर टिप्पणी कर कहा है कि ये देश की न्याय पालिका पर हमला है। ये हाईकोर्ट की कार्यवाही को प्रभावित करने की कोशिश है।
विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री मनोहरलाल रविवार से भिवानी में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वे भिवानी, तोशाम और बवानीखेड़ा हलके के कई बड़े गांवों में पहुंचकर जनसंवाद कर रहे हैं। रविवार को गांव खरक कलां में उनके जनसंवाद का शुभारंभ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed