{"_id":"6a99dab7ddca365db409ad05","slug":"contract-to-demolish-dilapidated-school-building-awarded-to-highest-bidder-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156462-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सबसे अधिक बोली लगाने पर छूटा खंडहर स्कूल भवन तोड़ने का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सबसे अधिक बोली लगाने पर छूटा खंडहर स्कूल भवन तोड़ने का ठेका
Fri, 04 Sep 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
खरककलां। शहीद नायब सूबेदार सुंदर सिंह राजकीय माध्यमिक विद्यालय खरक खुर्द भिवानी के सरकार द्वारा असुरक्षित घोषित किए गए कुछ कमरों की वीरवार को नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई।
नीलामी में आसपास के क्षेत्र से कुल 24 व्यक्तियों ने भाग लिया। नीलामी प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों ने कमरों के लिए बोली लगाई। इसमें खरक कलां निवासी संदीप सिंह ने सबसे अधिक एक लाख 21 हजार रुपये की बोली लगाई।
सबसे अधिक बोली होने के चलते नीलामी का कार्य संदीप सिंह के नाम किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से नीलामी प्रक्रिया के दौरान आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। मौके पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रेनू शर्मा के अलावा स्कूल स्टाफ से संजय, सुनील, रीना और कैलाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं गांव के सरपंच रामचंद्र, पंच दयाचंद, कमल फौजी, सुग्रीव, विनोद पहलवान, सुंदर सिंह, अभिषेक परमार, अनूप कुमार और शिवचरण जांगड़ा सहित अनेक ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के कुछ कमरे लंबे समय से जर्जर हालत में थे और सरकार की ओर से इन्हें असुरक्षित घोषित किया गया था। इसी के चलते निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन कमरों की नीलामी करवाई गई।