{"_id":"635c0aa18dacae247f64cf96","slug":"contaminated-water-stored-in-civic-hospital-premises-inviting-dengue-bhiwani-news-hsr6457167111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल के परिसर में जमा दूषित पानी, दे रहे डेंगू को निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल के परिसर में जमा दूषित पानी, दे रहे डेंगू को निमंत्रण
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण परिसर में दूषित पानी जमा हो गया है। परिसर में जमा दूषित पानी में मच्छर पनपने के कारण डेंगू संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को इसकी कोई चिंता ही नहीं है। करीब एक सप्ताह से वार्ड भवन के पास पानी भरा है, जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं जिले में डेंगू मरीजों के साथ वायरल बुखार के भी काफी मरीज आ रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 61 मरीज मिल चुके हैं। जबकि 28 सैंपल की रिपोर्ट शनिवार तक आएगी।
स्वास्थ्य विभाग की 142 टीमें जिलेभर में डोर-टू-डोर एंटी लारवा व फीवर मास सर्वे अभियान चला रही है। डेंगू आशंकित 984 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब भेजे हैं। इनमें से 61 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 28 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। डेंगू पॉजिटिव 30 मरीज सरकारी तो 36 निजी अस्पताल में जांच के दौरान मिले हैं। वहीं एंटी लारवा अभियान के दौरान जिले के 1678 घरों व कार्यालयों में डेंगू मच्छर का लारवा मिला, जिन्हें चेतावनी नोटिस जारी किया है। अधिकतर घरों के कूलर, पौधों के गमले, पुराने कबाड़े में लारवा मिला है। वहीं मलेरिया की जांच के लिए अब तक 137561 ब्लड स्लाइड बनाई, जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जो स्वस्थ हो चुका है। जिले में अब तक डेंगू व मलेरिया से किसी भी मरीज ने दम नहीं तोड़ा है।
----------
सीएचसी अनुसार मरीजों की जानकारी
जिले की शहरी सीएचसी में 41, धनाना सीएचसी में छह, तोशाम सीएचसी में 11, कैरू सीएचसी में दो, मानहेरू में छह, जबकि लोहारू, मीरान व जमालपुर में कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
------------
इन क्षेत्रों में डेंगू का अधिक संक्रमण
इन दिनों सबसे अधिक डेंगू के मामले हालु बाजार, नेहरू कॉलोनी, जाट कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड, ब्रह्मा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, पटेल नगर, विद्या नगर, डाबर कॉलोनी, सेक्टर 13, शिव नगर, हनुमान गेट, भारत नगर, हांसी गेट, न्यू भारत नगर, नया बाजार, दिनोद गेट, उत्तम नगर, लोहड़ बाजार, सेवा नगर क्षेत्र में डेंगू के मरीज हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में खरक कलां, राजपुरा खरकड़ी, झांवरी, बापोड़ा, देवसर, धीराना, पालुवास, किरावड़, तोशाम, जाटू लोहारी, बीरण, कितलाना, जूई खुर्द, मंढाना, राजगढ़ में मरीज मिले हैं।
--------
डेंगू के मरीजों के स्वास्थ्य की जांच और उचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था की हुई है। अस्पताल परिसर में जमा पानी का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जहां भी पानी जमा है उसकी तुरंत प्रभाव से निकासी करवा दी जाएगी।
- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।