फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Contact of officers broken with 14 contact routes of the district, dilapidated for five years

Bhiwani News: जिले के 14 संपर्क मार्गों से टूटा अधिकारियों का संपर्क, पांच साल से खस्ताहाल

Sun, 12 Mar 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Contact of officers broken with 14 contact routes of the district, dilapidated for five years
भिवानी। जिले के 14 संपर्क मार्गों से अधिकारियों का संपर्क टूट गया है। बजट मंजूरी के बावजूद खस्ताहाल संपर्क मार्गों के सुधारीकरण का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। करीब पांच साल से वाहन चालक खस्ताहाल संपर्क मार्गों के गड्ढों में हिचकोले खा रहे हैं। वहीं हादसों का भी डर बना है। कई संपर्क मार्गों की हालत तो यह है कि उनकी तारकोल की ऊपरी परत ही उखड़ चुकी है। रात के समय तो इन सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

जिले के करीब 14 संपर्क मार्गों की हालत पिछले पांच सालों से खस्ताहाल है, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क टूटने की वजह से रोजाना हादसे हो रहे हैं। संपर्क मार्गों की सुधार के लिए हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड से बजट को भी मंजूरी मिल चुकी हैं, लेकिन अभी तक इनके सुधारीकरण का काम शुरू नहीं हुआ है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि संपर्क मार्गों के सुधार की दिशा में प्रक्रिया अभी चल रही है। लेकिन खस्ताहाल सड़क एक गांव से दूसरे गांव तक के सफर को मुश्किलों भरा कर रही हैं।
विज्ञापन

पांच साल से सड़क की हालत खस्ता
गांव लालावास से चंदाबास जाने वाला करीब तीन किलोमीटर लंबा लिंक मार्ग है। यह मार्ग पिछले पांच साल से खस्ता है। अधिकतर सड़कों के नजदीक उगी झाड़ियों व पेड़ों की कटाई नहीं हुई है, जिसकी वजह से झाड़ियों व पेड़ों की टहनियां सड़क पर आ आई है। ऐसे में सड़कों के ऊपर से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। सर्दी के सीजन में धुंध में बचाव के लिए न कोई सांकेतिक है और न ही कोई रिफ्लेक्टर है। ऐसे में वाहन चालकों को रात में सफर करते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिंक मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के इन मार्गों की हालत खस्ता
- देवराला से सुंगरपुर लिंक रोड, करीब आठ किलोमीटर दूरी।
- लालावास से चंदाबास, तीन किलोमीटर दूरी।
- देवराला से इंदीवाली, करीब ढाई किलोमीटर दूरी।
- कैरू से ढांगर करीब छह किलोमीटर दूरी।
- ढाब-ढाणी से कुड़ल, करीब दो किलोमीटर दूरी।
- कुड़ल से बडदू चैना, करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूरी।
- ढाणीमाहूं से शिमलीबास, करीब दो किलोमीटर दूरी।
- दांग कलां से सागवान, करीब तीन किलोमीटर दूरी।
- सागवान से अलखपुरा, करीब तीन किलोमीटर दूरी।
- पिंजोखरा से छपार रागड़ान, करीब चार किलोमीटर दूरी।
- लहलाना से हेतमपुरा, करीब तीन किलोमीटर दूरी।
- भानगढ़ से लेघां, करीब दो किलोमीटर दूरी।
- बहल से सुरपुरा, करीब तीन किलोमीटर दूरी।
- बहल से सुधीवास, करीब दो किलोमीटर दूरी।
संपर्क मार्गों के जीर्णोद्धार का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए बजट आ चुका है। जिन संपर्क मार्गों का सुधारीकरण होगा, उस सड़क का निर्माण एजेंसी को वारंटी तक रखरखाव का जिम्मा भी सौंपा जाएगा।
- रमेशचंद्र, एसडीओ हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed