फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Construction work of development projects stopped due to orders of Grape-4, dust flying on the road is suffocating.

Bhiwani News: ग्रैप-4 के आदेशों से विकास परियोजनाओं का निर्माण कार्य बंद, सड़क पर उड़ रही धूल घुट रहा दम

Tue, 07 Nov 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Construction work of development projects stopped due to orders of Grape-4, dust flying on the road is suffocating.
भिवानी। ग्रैप-चार के आदेशों के बाद भिवानी में सभी विकास परियोजनाओं पर चल रहा काम अचानक बंद हो गया है। भिवानी में चार सड़क परियोजनाएं चल रही हैं, जबकि तीन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण काम भी अंतिम चरण में है। इसके साथ शहर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण लगभग पूरा होने को है। कई सड़क परियोजना तो शहरी दायरे के अंदर ही चल रही हैं। जिस पर अभी काम पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से शहर के सर्कुलर रोड पर अधूरे पड़े काम के कारण वाहनों के चलने से धूल उड़ रही है। इस पर पानी का भी कोई छिड़काव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

डिवाइडर के बाहर काफी रेत डाला गया है, जबकि अधूरी छोड़ी गई सड़कों पर भी रेत के ढेर लगे हैं। इन पर रोजाना ही सैकड़ों वाहन गुजर रहे हैं, जिनसे धूल-मिट्टी काफी ऊंचाई तक हवा में फैलने से दम घुटने लगता है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी की भी सड़क और फुटपाथ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन सभी परियोजनाओं पर फिलहाल ग्रैप-चार से ब्रेक लग गया है। इसके साथ जिले में क्रशर जोन और उद्योग जोन पहले ही बंद है। ईंट भट्ठों को भी फरवरी तक बंद रखने का फरमान पहले ही सुनाया जा चुका है। लगातार बढ़ रहे हवा में प्रदूषण का असर भिवानी शहर की सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है, क्योंकि अधूरे निर्माण के चलते सड़कों से धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रैप तीन के आदेशों से भिवानी में खानक और आसपास के करीब 170 क्रशर इकाइयों का शोरगुल थम गया। इसी के साथ भिवानी जिले के करीब 450 से अधिक उद्योगों को भी बंद करा दिया गया। वहीं डीसी सेट का इस्तेमाल करने वाले संस्थानों के अंदर लगे जनरेटर भी जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों ने सील करा दिए। इन्हें ड्यूल फ्यूल पर ही संचालन की अनुमति है। अब ग्रैप चार के आदेशों के बाद शहर में विकास परियोजनाओं पर भी काम बंद हो गया है।


इन परियोजनाओं पर बंद हुआ काम
पीडब्ल्यूडी की ओर से सर्कुलर रोड के डिवाइडर पर रेलिंग लगाने और डिवाइडर निर्माण का काम बंद है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की जिले में चार सड़क परियोजनाओं का काम भी बंद हो गया है। इसी तरह दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर करीब चार किलोमीटर दायरे में सीसी सड़क और डिवाइडर निर्माण के अलावा बरसाती चैनल बनाने का काम चल रहा था, जो अब बंद है। पीडब्ल्यूडी की दिनोद रोड जीतुवाला रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज, भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास के समीप रेलवे ओवरब्रिज और लोहारू रोड पर पुराने पुल की जगह नया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम भी बंद है। इसके साथ शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर भी तैयार हो रहा नया खंड का काम रुक गया है। इसी तरह लघु सचिवालय में नए खंड का काम भी बंद हो गया है। वहीं, भवन व निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। क्रशर जोन में रोड़ी क्रशर के भाव भी बढ़ गए हैं।

ग्रैप चार के आदेशों के बाद सभी विभागों की विकास योजनाओं पर चल रहा काम बंद हो गया है। पीडब्ल्यूडी की चार सड़क परियोजना और रेलवे ओवरब्रिज परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, जो अब बंद हो गया है। इन सभी कार्यों पर ग्रैप के आगामी आदेशों तक काम बंद रखा जाएगा।
-लोकेश डागर, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed