{"_id":"6858576b53a28be29f039734","slug":"construction-of-cc-road-started-in-ward-3-of-loharu-at-a-cost-of-rs-30-lakh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135874-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोहारू के वार्ड-3 में 30 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोहारू के वार्ड-3 में 30 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण शुरू
Mon, 23 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
लोहारू के वार्ड तीन में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ करते सूबेदार बुधवार व अन्य।
लोहारू। शहर के वार्ड-3 के लोगों को जल्द ही जर्जर सड़कों और हिचकोलों से राहत मिलने वाली है, क्योंकि लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क का सीसी रोड के रूप में निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया है। इस कार्य का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता सूबेदार बुधराम द्वारा किया गया।
करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण को लेकर नगरपालिका प्रधान प्रदीप तायल ने कहा कि वार्ड में सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क पूरी तरह टूट चुकी थी, जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि यह पूरी सड़क अब सीमेंट-कंक्रीट रोड के रूप में विकसित की जाएगी और निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर वार्ड पार्षद राजेश कुमार, दौलतराम सोलंकी, संतलाल सैनी, पवन शर्मा, महेश गांधी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वार्डवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की है।