फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Constable dies under suspicious circumstances in Madhuban, funeral in gloomy atmosphere

मधुबन में हेड कांस्टेबल की मौत: मां ने एक माह पहले पति को खोया, अब बेटा, दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठा

Sat, 17 Sep 2022 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 11:39 PM IST
सार

शनिवार को गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। दिवंगत मुकेश को हरियाणा पुलिस के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर अंतिम विदाई दी। मुकेश के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 

विज्ञापन
Constable dies under suspicious circumstances in Madhuban, funeral in gloomy atmosphere
मृतक मुकेश का फाइल फोटो। - फोटो : फाइल

विस्तार

करनाल के मधुबन की हरियाणा पुलिस अकादमी में हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग कर रहे बहल क्षेत्र के गोकलपुरा गांव के मुकेश (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर शाम करीब 6.30 बजे मुकेश का शव उसके गांव गोकलपुरा लाया गया। जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत मुकेश को हरियाणा पुलिस के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


मुकेश के पार्थिव शरीर पर मधुबन से आए डीएसपी कुलवंत सिंह, डीएसपी कृष्ण कुमार, डीएसपी लोहारू जगत सिंह मोर, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश बचपन से ही होनहार था। शुरू से ही उसका लक्ष्य था कि वह हरियाणा पुलिस में भर्ती हो।
विज्ञापन


इसके लिए उसने कड़ी मेहनत की और करीब आठ साल पहले पुलिस में भर्ती हुआ था। मुकेश का छोटा भाई सुनील बहल में ऑटो मार्केट में मिस्त्री का काम करता है। मुकेश की मौत की सूचना मिलते ही बहल ऑटो मार्केट में भी शोक छा गया और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले पति को खोया, अब बेटा
मुकेश की असामयिक मौत से जहां उसके दो छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। एक महीने पहले पति मुर्तिलाल की मौत के बाद अब जवान बेटे मुकेश की मौत के बाद विद्या देवी बहुत दुखी है। उसे तो यह आस थी कि बेटा मुकेश अब ट्रेनिंग के बाद हेड कांस्टेबल बनेगा और परिवार में खुशियां आएगी पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। वहीं मुकेश की पत्नी बंटी अपने पति की मौत के बाद होश में ही नहीं है। परिवार की महिलाएं उसे संभाल रही है पर वो बार-बार अपने पति को पुकार रही है।


12वीं पास करने के बाद भर्ती हुआ था मुकेश 
मुकेश ने 12वीं पास करने के बाद ही हरियाणा पुलिस में नौकरी प्राप्त कर ली थी। अब वह हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुआ था और अब इसके लिए आईआरबी में लेयर कोर्स की ट्रेनिंग कर रहा था। लेकिन शुक्रवार देर रात वह अकादमी में ही बैरक की छत से नीचे गिर गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुकेश की मौत की क्या वजह रही इस बारे में अभी तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पूरी जांच के बाद ही उसकी मौत का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed