फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress worked to unite India in every difficult time

कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया : अभिजीत

Sun, 12 Mar 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Congress worked to unite India in every difficult time
गांव सांगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह। 
भिवानी। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही भारत की प्रगति के लिए समर्पित रही है। कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया है। आज फिर भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है, जिसके लिए कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है। आमजन को चाहिए कि भाजपा शासनकाल के इस मुश्किल दौर से बाहर निकलने के लिए कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का हिस्सा बने।
विज्ञापन

यह बात कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह ने रविवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गांव सांगा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एक सफल एवं महत्वपूर्ण यात्रा है, जिसके माध्यम से एक तरफ जहां भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की पोल खोलने का काम किया जा रहा है, तो वहीं कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अभिजीत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है, बुजुर्गों की पेंशन व राशन कार्ड काट दिए हैं और महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसके कारण आमजन परेशान है। इस अवसर पर जिला पार्षद सतबीर, पूर्व सरपंच राजेश, पूर्व सरपंच पल्ला, कृष्ण सरपंच, मुकुट नंबरदार, जीतू नंबरदार, लीला पहलवान, अनूप पहलवान, रामपाल, सतीश, मोचू,ख्सुनील, प्रवीण प्रजापत, रामबीर, महेंद्र जांगड़ा, राजपाल प्रजापत, दिनेश बीडीसी, कालू नंबरदार, सुखबीर, इंद्र, सोनू ठाकुर, नरेंद्र गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed