फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   congress MLA spoke that Farmers wandering for fertilizer, Agriculture Minister telling lies

खाद के लिए भटक रहे किसान, कृषि मंत्री बोल रहे झूठ : किरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
congress MLA spoke that Farmers wandering for fertilizer, Agriculture Minister telling lies
अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करतीं तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। तोशाम से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने वीरवार को अनाज मंडी का दौरा कर किसानों के लिए सुविधाओं का जायजा लिया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने इस मौके पर किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों से बातचीत में किरण चौधरी ने कहा कि डीएपी को लेकर किसान भटक रहे हैं, वहीं खाद को लेकर कृषि मंत्री झूठ बोल रहे हैं। इससे पहले किरण ने अपने विजय नगर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

किरण ने कहा कि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री बार-बार कह रहे हैं कि खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन स्थिति इसके बिलकुल विपरीत है। किसानों को सुबह से लेकर शाम तक सरकारी खरीद केंद्रों के बाहर खाद के लिए इंतजार करना पड़ता है। बावजूद इसके या तो उन्हें खाद मिलता नहीं है या फिर मिलता है तो केवल दो बैग। उन्होंने कहा कि जब सरकार को पता था कि बिजाई के सीजन पर खाद की जरूरत है तो पहले से ही खाद का इंतजाम करना चाहिए था। इससे साबित होता है कि सरकार को किसानों की कोई सुध नहीं है। सरकार केवल जनता को गुमराह करने में जुटी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार दावे करती नहीं थकती कि तीनों कृषि कानून किसानों के हक में है, लेकिन ये कानून लागू होने से पहले ही इनके विपरीत प्रभाव दिखाई देने लगे हैं। किसानों को न तो फसलों के दाम मिल रहे हैं और न ही उनके नुकसान की भरपाई हो रही है। सरकार की भावांतर योजना पूरी तरह से फेल हो गई है। किसानों को निर्धारित मूल्य से एक हजार से 1100 रुपये कम कीमत पर बाजरा बेचना पड़ रहा है। सरकार द्वारा हाल ही में बरसात से बर्बाद हुई फसलों को लेकर विशेष गिरदावरी की घोषणा भी खोखला दावा बन गई है। न तो गिरदावरी हुई है और न ही किसानों को कोई मुआवजा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि आज भी जिले के दो दर्जन गांवों में बरसात का पानी खेतों में जमा है, जिससे किसानों की अगली फसल की भी बिजाई संभव नहीं है। किरण ने कहा कि सरकार सात साल-सात काम का नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर सरकार लोगों को महंगाई का बड़ा तोहफा दे रही है। डीजल के दाम सौ रुपये को छू रहे हैं और पेट्रोल 110 रुपये तक पहुंच चुका है। किरण ने कहा कि हरियाणा सरकार की सिर्फ एक उपलब्धि है। वह है, भाईचारा खत्म कर हरियाणा को जलाने की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमर सिंह हालुवासिया, रामप्रताप शर्मा, शीशराम मेचू, देवराज महता, परमजीत मड्डू, हरि सिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, रामनिवास प्रधान, बजरंग पूर्व प्रधान, हनुमान प्रसाद पूर्व प्रधान, सज्जन संडवा, जोगेंद्र बोहरा, सुभाष मित्तल पूर्व प्रधान, महेंद्र गोलपुरा, नंदू ढाणी माहू, अजीत फोगाट, दिलबाग निमड़ी, पार्षद बलवान, मुकेश पहाड़ी, अमन राघव, सुरेश प्रजापत, अशोक ढोला उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed