फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   congress leader kiran chowdhary, reached kitlana toll, brifing farmers, protest

नेता नहीं फौजी की बेटी के नाते आई आपके बीच : किरण चौधरी

Sun, 11 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
congress leader kiran chowdhary, reached kitlana toll, brifing farmers, protest
भिवानी। भिवानी और दादरी जिला हमारा घर है। मैं यहां नेता नहीं फौजी की बेटी के नाते आपके बीच आई हूं। यह बातें पूर्व केबिनेट मंत्री और तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कितलाना टोल पर किसानों से रूबरू होते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि वे किसान-मजदूर के दुख-दर्द को भली भांति जानती हैं। आज सत्ता में बैठे लोग जनता का शोषण करने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूंजीपति मित्रों के हितों की रखवाली कर रहे हैं और उन्हें गरीब व मध्यम वर्ग की कोई फिक्र नहीं है। कमरतोड़ महंगाई से हर वर्ग के आगे गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि कितनी विडंबना की बात है कि किसान अपनी वाजिब मांगों को लेकर सात महीने से बेहद शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं जिसकी आवाज विदेशों तक गूंज रही है। लेकिन दिल्ली बॉर्डर से चंद किलोमीटर दूरी पर बैठे प्रधानमंत्री और उनकी मंडली को उनकी पीड़ा नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके सहयोगी भूल रहे हैं कि इन्हीं लोगों के कारण आज वो कुर्सी पर बैठे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल के धरने के 198वें दिन सांगवान खाप के सचिव नरसिंह डीपीई, श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, ओमप्रकाश दलाल, जाटू खाप से राज सिंह जताई, फोगाट खाप से रणबीर सिंह मकड़ाना, किसान सभा से सुखदेव पालवास, बलबीर बजाड़, कमल प्रधान, प्रेम कितलाना, कृष्णा डोहकी, सुशीला घनघस ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। धरने का मंच संचालन राजकुमार हड़ौदी ने किया। इस अवसर पर सुरजभान प्रधान, सुरेंद्र कुब्जानगर, राजू मान, सुरेश डोहकी, लवली सरपंच, संजय मानकावास, सूबेदार सतबीर सिंह, कप्तान चंदन सिंह, पूर्व सरपंच समुन्द्र सिंह, ओमप्रकाश रिटायर्ड एसडीएम, कृष्ण लेघा, अमर सिंह हालुवास, अजित सिंह फौगाट, विजय खोरड़ा, धर्मेन्द्र छपार, परमजीत मडडू, नवीन बखेता, जगदीप सांगवान, मास्टर महाबीर बैरान, सुदीप सांगवान, बिजेंद्र खरब, प्रवीण गर्ग इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed