{"_id":"65aad3518351ece1c4001c85","slug":"congress-leader-kiran-chaudhary-said-that-bjp-is-doing-politics-under-the-guise-of-tax-and-religion-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-12027-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकामियां छिपाने के लिए बीजेपी कर धर्म की आड़ लेकर राजनीति : किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकामियां छिपाने के लिए बीजेपी कर धर्म की आड़ लेकर राजनीति : किरण चौधरी
Sat, 20 Jan 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता किरण चौधरी।
भिवानी। कांग्रेस की दिग्गज नेत्री एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा है कि वर्तमान बीजेपी सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक करोड़ों रुपये के घोटाले हो रहे हैं और अब चुनाव आता देख बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। नाकामियां छिपाने के लिए बीजेपी कर धर्म की आड़ लेकर राजनीति कर रही है।
भिवानी में शुक्रवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए किरण चौधरी ने हरियाणा की बीजेपी व जेजेपी गठबंधन की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठ व जुमलों के सहारे 10 साल से राज कर रही है। पर धरातल पर लोग बहुत दुखी व परेशान हैं।उन्होंने कहा कि हमने (किरण, रणदीप व सैलजा) यात्रा गरीब, किसान, बेरोजगार, व्यापारी व मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए शुरू की है।
उन्होंने कांग्रेस प्रभारी द्वारा एसआरके ग्रुप की यात्रा को भेजे नोटिस पर कहा कि ये हमारा अंदरूनी मामला है। साथ ही भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा चार डिप्टी सीएम बनाने को लेकर किए वादे पर कहा कि कांग्रेस में जाति के आधार पर राजनीति नहीं होती। वहीं भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से जेजेपी नेता डॉ अजय चौटाला या दिग्विजय चौटाला के चुनाव लड़ने के दावे पर किरण ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि जेजेपी बीजेपी को जमना पार करने का नारा देती थी और अब उसी से हाथ मिला कर सारी मलाई खा ली।
विज्ञापन
किरण चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में पहले रजिस्ट्री घोटाला, शराब घोटाल, बाजरा भावांतर घोटाला और अब एफपीओ घोटाला हुआ है, जिसकी सीबीआई जांच करेगी। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री की नाक तले करोड़ रुपये की हेराफेरी हो उन्हें पता न चले। उन्होंने मामले की सभी पहलुओं के तहत जांच की मांग की है।
किरण चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की बात कही थी, पर की नहीं। उल्टा बड़े आंदोलन के बाद किसानों से किए वायदे भी पूरे नहीं किए। किरण ने कहा कि अब असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राम मंदिर का राजनीति इस्तेमाल किया जा रहा है, जो दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि राम हम सब के दिल में है। धर्म को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।
किरण चौधरी ने खानक पहाड़ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार खुद पहाड़ बंद करती है और फिर अपने तथाकथित नेताओं से पहाड़ खुलवाने की मांग कर सीएम का आभार जताते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नौटंकी व तमाशा कर हजारों लोगों की रोजी रोटी के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर सिंह, देवराज महता, कृष्ण लेघा, परमजीत मढ्ढू, प्रदीप कौशिक, मीनू अग्रवाल, सविता मान, अमन राघव, दिलबाग नीमड़ी उपस्थित थे।