फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Congress candidate got a lead of 8,319 votes in Loharu

Bhiwani News: कैबिनेट मंत्री के गढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार को मिली 8,319 वोटों की बढ़त, भाजपा उम्मीदवार को मिले 63,890 वोट

Tue, 04 Jun 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Congress candidate got a lead of 8,319 votes in Loharu
लोहारू। लोकसभा के चुनाव परिणाम चौकाने वाले माने जा रहे हैं और राजनीति के जानकार लोग इन चुनावों को हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल बता रहे हैं। मंगलवार को घोषित हुए लोकसभा चुनावों के चुनाव परिणामों में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर सिंह को जीत जरूर हासिल हुई लेकिन लोहारू हलके में उनको कांग्रेसी उम्मीदवार राव दानसिंह के मुकाबले 8,319 वोट कम प्राप्त हुए। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों मेें वोटों का यह आंकड़ा भाजपा उम्मीदवार को परेशानी में डाल सकता है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में लोहारू विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार राव दानसिंह को 72,209 वोट प्राप्त हुए हैं तथा सांसद चौ धर्मबीर सिंह को 63,890 वोट हुए है। जबकि पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार चौ धर्मबीर सिंह ने लोहारू हलके से 76,767 वोट हासिल किए थे।
विज्ञापन

लोहारू हलके से भाजपा के विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल द्वारा पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान करवाए गए ताबड़तोड़ विकास कार्यों नहरी पानी और विकास परियोजनाओं की बलबूते माना जा रहा था कि यहां भाजपा का ग्राफ काफी ऊंचा हुआ है, लेकिन विधानसभा चुनावों का यह सेमीफाइनल भाजपा को परेशानी में डालता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनावों में जेपी दलाल करीब 61,000 से अधिक वोट हासिल करके लोहारू हलके से विधायक चुने गए थे और बाद में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने लोहारू हलके में विकास कार्यों को नई गति दी थी।





हलके में पहले चार राउंड के बाद धर्मबीर सिंह पिछड़ते चले गए

लोहारू हलके में इस बार 230 बूथ बनाए गए थे तथा गिनती के लिए लगाई गई टेबल के अनुसार वोटों की गिनती के 17 राउंड निर्धारित किए गए थे। हलके के बड़वा के बूथों से शुरू हुई वोटों की गिनती के दौरान भाजपा उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर सिंह चार राउंड तक कांग्रेस के उम्मीदवार राव दानसिंह से बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन उसके बाद चौ धर्मबीर सिंह पिछड़ते चले गए और लोहारू हलके में अंतिम राउंड तक वे राव दान सिंह के मुकाबले करीब 8,319 वोट कम प्राप्त कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed