फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   congess leader, kiran chaudhary, programme, bhiwani, hindi news

किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं बेटियां : किरण चौधरी

Mon, 22 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 22 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
देश कि बेटियों ने रियो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि लड़कियां लड़कों से किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। वे देश को आगे ले जाने में हर प्रकार से सक्षम हैं। उक्त शब्द सीएलपी लीडऱ किरण चौधरी ने गांव बीरण में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

 इससे पूर्व किरण चौधरी ने गांव बिरण में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से सरकार जन समस्याओं की तरफ से लोगों का ध्यान हटाना चाहती है। कहीं तिरंगा उल्टा लहराया जाता है तो कहीं तिरंगे का कूड़े में डालकर अपमान किया जा रहा है। किरण चौधरी ने कहा कि जाट आरक्षण मामले में सीबीअई जांच तो पहले ही हो जानी चाहिए थी। पहले प्रकाश सिंह आयोग बैठाकर समय की बर्बादी की गई जो पूरी तरह से गलत थी। अब सीबीआई जांच करने से दूध का दूध व पानी का पानी सामने आ जाएगा। इस मौके पर हरिसिंह सांगवान, महेंद्र नंबरदार, विकास संड़वा, सज्जन संडवा, प्रताप हसानिया, मनजीत ईशरवाल, राकेश, संदीप जटान, नवनीत थिलोड, सुरेश पिलानियां, जगदीश शर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed