फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Confusion: Two observers arrived regarding Bar Association elections

असमंजस: बार एसोसिएशन चुनावों को लेकर पहुंचे दो आब्जर्वर

Fri, 15 Dec 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 15 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Confusion: Two observers arrived regarding Bar Association elections
लोहारू बार चुनाव में विजेता पदा​धिकारी। संवाद
लोहारू। शुक्रवार को लोहारू बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव को लेकर बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा की ओर से भेजे गए दो आब्जर्वर के चलते चुनाव विवादों में उलझता नजर आया। इसमें एक ऑब्जर्वर महिला अधिवक्ता मुकेश चौहान तंवर ने प्रधान पद के दो उम्मीदवारों में से एक का नामांकन कथित रूप से रद्द किए जाने के बाद दूसरे उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह को प्रधान घोषित कर दिया। जबकि दूसरे ऑब्जर्वर ओमप्रकाश पोटलिया ने कहा कि इस मामले में बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगने की बात कही है।
विज्ञापन

यह भी बता दें कि बार चुनावों से ठीक एक दिन पहले लोहारू बार एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के चेयरमैन और दो सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बहरहाल इन चुनावों को लेकर वकीलों के दो पक्ष बनते दिखाई दे रहे हैं। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा से ऑब्जर्वर के रूप में पहुंची महिला एडवोकेट मुकेश चौहान तंवर ने कहा कि बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के निर्देश पर लोहारू बार एसोसिएशन में सचिव पद का चुनाव होना था। लेकिन कोर्ट में रिट होनेे के चलते चुनाव को हॉल्ड पर रख दिया गया है। जबकि बार काउंसिल की हिदायतों के अंतर्गत प्रधान पद का एक नामांकन रद होने पर सुरेंद्र सिंह को प्रधान घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं कृष्ण कुमार उपप्रधान और नरेंद्र को कोषाध्यक्ष के रूप में पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है। दूसरी तरफ बार काउंसिल से पहुंचे दूसरे आब्जर्वर ओमपाल पोटलिया ने इस पूरे मसले बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगने की की बात कही है। यह भी उल्लेखनीय है बीते दिवस लोहारू बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सर्वसम्मति से चुने गए चुनाव अधिकारी एडवोकेट शीशराम, सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट धर्मेंद्र बोदलिया व एडवोकेट अशोक यादव ने बार काउंसिल द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते अपने इस्तीफे गुरूवार देर सायं को चेयरमैन बार काउंसिल को भेज दिए थे। जानकारी के अनुसार लोहारू बार एसोसिएशन के प्रधान व सचिव पद के लिए दो- दो प्रत्याशियों ने आवेदन किया हुआ था। चुनाव कमेटी चेयरमैन द्वारा इस्तीफे के साथ ही पूरी चुनाव कार्रवाई को निरस्त करते हुए बार एसोसिएशन का रिकॉर्ड बार सचिव व प्रधान को सौंपने की बात त्यागपत्र में कही गई है। बार काउंसिल को भेजी गई शिकायत की प्रति पर्यवेक्षक ओमपाल पोटलिया ने थाना प्रभारी रमेश चंद्र को मौके पर ही सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधान चुने जाने पर दी बधाई
उधर एक ऑब्जर्वर की ओर से एडवोकेट सुरेंद्र ओबरा को प्रधान घोषित किए जाने के बाद एडवोकेट विनोद श्योराण, अमित कुमार, एडवोकेट शक्ति सिंह गाढ़ा, राजीव दीक्षित, राहुल शर्मा, पवन शर्मा, मनोज सैनी, प्रियंक महला सहित अनेक अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। सुरेंद्र ओबरा ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article