फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cold, fog, rain, tempreture

सुबह घना कोहरा व बूंदाबांदी, दोपहर में खिली धूप, बढ़ा अधिकतम तापमान

Wed, 22 Jan 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
cold, fog, rain, tempreture
भीम स्टेडियम में कड़ाके की ठंड के बावजूद सेना भर्ती की तैयारी में दौड़ लगाते युवा। -संवाद - फोटो : Bhiwani
सुबह घना कोहरा और दृश्यता बमुश्किल 10 मीटर रही। हलकी बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर में धूप खिली और तापमान में 5.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसा रहा मंगलवार को मौसम। अधिकतम तापमान बढ़कर 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। करीब डेढ़ माह बाद ऐसा हुआ है कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री के पार गया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से शीत लहर लोगों के लिए परेशानी बनी थी। पिछले दो दिन तो धूप भी नहीं निकली और शीत लहर भी खूब चली। मगर मंगलवार को मौसम बिल्कुल बदला नजर आया। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था। चिकित्सकों ने बदलते मौसम के बीच लोगों खासकर बच्चों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है। सुबह-शाम पूरी तरह गर्म कपड़े पहनने की बात कही है ताकि बदलता मौसम बीमार न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed