फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cold, fog, people

कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर, अलाव तापते रहे लोग

Sun, 15 Dec 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
cold, fog, people
52 फोटो ठिठुरती ठंड में अलाव का सहारा लेते दुकानदार। - फोटो : Bhiwani
दो दिन की बारिश के बाद भिवानी में रविवार सुबह का आगाज कोहरे व ठिठुरन के साथ हुआ। दिनभर बादलों के बीच ही सूर्य देव छिपे रहे और दिनभर धूप नहीं खिली। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहरा लेते नजर आए। शनिवार को बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता कुछ ठीक हुई थी और एक्यूआई 85 दर्ज किया गया था, लेकिन रविवार को एक बार फिर ठंड के साथ हवा में प्रदूषण बढ़ा तो एक्यूआई 184 तक पहुंच गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री तक टिका रहा, जबकि अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

10 घंटे बत्ती रही गुल : रविवार सुबह हांसी रोड स्थित 132केवी पावर हाउस परिसर में 33 केवी नए पावर सब स्टेशन पर कार्य के चलते 33 केवी चांग व 33 केवी हुड्डा पर परमिट लेकर इनसे संचालित होने वाले इलेवन केवी फीडरों पर करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। शहर के औद्योगिक क्षेत्र, गांव हालुवास, विद्यानगर कॉलोनी, राजस्व कॉलोनी, लघु सचिवालय परिसर, पटेल नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इन्द्रा कॉलोनी, सेक्टर 13 व 23, शिक्षा बोर्ड मुख्यालय, कमला नगर, हांसी गेट, नई बस्ती, रोहतक गेट, पुराना बस स्टैंड, जगत कॉलोनी व हांसी रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। ठठुरती ठंड में बिजली गुल होने से भी लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई। दिनभर लोग अलाव का सहारा लेकर ठिठुरन से बचते नजर आए वहीं सांझ ढलते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी ठंड का कहर
ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार शाम से रविवार पूरा दिन धुंध छाई रही। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर तापने नजर आए रहे है। रविवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में दिन निकलने के साथ ही कोहरे की दस्तक शुरू हो गई। कैरू, देवराला, खापड़बास, इंदीवाली, लेघां, चंदाबास, सुंगरपुर सहित अन्य गांवों में सुबह कोहरे की दस्तक होने से चालकों को वाहनों की हैड लाइट जलाकर निकलना पड़ा। खेतों में धुंध छाई रही। सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जबकि दिन में भी धुंध बनी रही और धूप असरदार नहीं हो सकी। तापमान में गिरावट होने से सर्दी के तेवर तीखे हो गए। सुबह की शुरूआत ही कोहरे के साथ हुई। लोगों की नींद खुली तो पूरे माहौल में धुंध ही धुंध नजर आई। बादलों की आवाजाही लगी रही। वही शाम को नमी सामान्य से ज्यादा रहने के कारण ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बढ़ी सर्दी : पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण भिवानी जिले के जूई क्षेत्र में वीरवार को ओले गिरे व बारिश हुई। साथ ही सर्द हवाएं से चलने से मौसम ठंडा हो गया।

फसल के लिए जरूरी है धुंध : इस सीजन की पहली बारिश से गेहूं तथा सरसों की फसल को फायदा है। जमीन में नमी का प्रतिशत बढ़ गया है। किसान रमेश जांगड़ा, मातूराम पायल, छोटूराम पूनियां कहना है कि इससे गेहूं को सबसे ज्यादा फायदा होगा। चूना फूलपत्ती पर नहीं आया। हालांकि इससे भी फायदा होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बोई गई सब्जियां को फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed