फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Coach with the winning team in the match held in Alakhpura.

Bhiwani News: अलखपुरा क्लब ने सिक्किम क्लब को 2-0 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Coach with the winning team in the match held in Alakhpura.
अलखपुरा में आयोजित मुकाबले में विजेता टीम के साथ कोच। 
बवानीखेड़ा। हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन और हरियाणा फुटबॉल संघ ने अस्मिता फुटबॉल लीग बालिका वर्ग का आयोजन गांव अलखपुरा में किया जा रहा है। सोमवार को गांव अलखपुरा फुटबॉल क्लब व सिक्किम क्लब मेवात के बीच मुकाबला खेला गया। इसे अलखपुरा क्लब ने 2-0 से जीता।
विज्ञापन


फुटबॉल स्पर्धा में हरियाणा के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। स्पर्धा तीन आयु वर्ग अंडर-13, अंडर-15, और अंडर-17 के लिए आयोजित किया जा रहा है। स्पर्धा में सोमवार को छठे दिन मुख्य अतिथि के रूप में आयुष विभाग के आयुर्वेद आचार्य हरियाणा योग आयोग के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. हरिश्चंद्र, मनोरोग चिकित्सक डॉ. चंद्रभान सिंह यादव शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने हरियाणा फुटबॉल संघ व अलखपुरा फुटबॉल क्लब सहित सभी ग्रामवासियों को फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर गांव अलखपुरा के सरपंच राजदीप समोता, रवि पूनिया कोच, पूर्व सरपंच संजय चौहान, बलबीर जाखड़, सोमदत्त, मनदीप जाखड़, लीला बड़सरा, सुरेश, सुरेश जाखड़, टूर्नामेंट कमिश्नर की भूमिका सोनिका बिजराणीयां ने निभाई। रेफरी की भूमिका बनिता राय कोच, कविता संजू, आशा, नैना, सुनीता, निकिता, सीमा, रीना, बिंदु, नैंसी, पुष्पा देवी, वर्षा रानी ने निभाई। प्रतियोगिता समन्वयक के रूप में जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र सिंह, साईं कोच मनोज खत्री कुश्ती, नवीन शर्मा, कोच बॉक्सिंग, देवव्रत सहायक कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed