फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Nayab Saini arrives in Bhiwani: Attends 'Kisan Samman Nidhi' event; to honor sportspersons

भिवानी में पहुंचे सीएम नायब सैनी: किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में की शिरकत, खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

Fri, 30 Oct 2026 10:50 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 30 Oct 2026 10:50 AM IST
सार

किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री भीम स्टेडियम में एशियन और पैरा एशियन खेलों में पदक विजेता 125 खिलाड़ियों को 184 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा-पंजाब महिला कबड्डी का मुकाबला भी होगा।

विज्ञापन
CM Nayab Saini arrives in Bhiwani: Attends 'Kisan Samman Nidhi' event; to honor sportspersons
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भिवानी के पंचायत भवन में पहुंचे, जहां उन्होंने किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश के कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा ने मंच से किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और हरियाणा सरकार द्वारा किसान हित में उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री का पंचायत भवन में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने पर बल दिया।
विज्ञापन


किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री भीम स्टेडियम में एशियन और पैरा एशियन खेलों में पदक विजेता 125 खिलाड़ियों को 184 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा-पंजाब महिला कबड्डी का मुकाबला भी होगा। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री आठ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए पांच किलोमीटर की महिला और पुरुष दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को बाइक और स्कूटी इनाम में दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed