फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM in front of the wire - wire solidarity of AICC

सीएम के सामने ही तार-तार हुई कांग्रेस की एकजुटता

Fri, 13 Jun 2014 01:06 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Fri, 13 Jun 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जान फूंकने निकले मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही कांग्रेस की एकजुटता तार-तार हो गई।

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहले किरण-श्रुति चौधरी समर्थकों ने बीसीसीआई के पूर्व प्रेसिडेंट रणवीर सिंह को बोलने नहीं दिया तो बाद में महेंद्रा समर्थकों ने श्रुति चौधरी के भाषण के दौरान जमकर हूटिंग की। लगभग आधे घंटे तक कार्यक्रम में इसी तरह हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


 इस दौरान किरण चौधरी ने किसी का नाम लिये बगैर चुनाव में भितरघात के आरोप लगाए और कहा कि कुछ नेता ऊपर से तिरंगा पहने थे और नीचे गेरवा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से असली कांग्रेसी व नकली कांग्रेसी की पहचान करने को भी कहा। बाद में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जुटने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई अनाजमंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू होते ही गुटबाजी दिखाई देने लगी। कार्यक्रम शुरू होते ही पूर्व विधायक डॉ. शंकर भारद्वाज और परमजीत मड्डू को अपने भाषण के दौरान हूटिंग का सामना करना पड़ा। मड्डू ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। हालांकि मड्डूू ने हूटिंग करने वालों से कहा कि किरण-श्रुति ने विकास कराया है, यह सच्ची बात है। वे हूटिंग से डरने वाले नहीं हैं।

 यह घटना मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के मंच पर आने से पहले हुई। इसके बाद सीएम के आने पर जैसे ही बीसीसीआई के पूर्व प्रेसिडेंट व पूर्व विधायक रणवीर सिंह महेंद्रा ने अपना भाषण शुरू किया वहां हूटिंग शुरू हो गई। चुप कराने की कोशिश हुई, लेकिन लोग नहीं माने। करीब पांच मिनट तक महेंद्रा ने भाषण दिया। महेंद्रा के बाद पूर्व सांसद श्रुति चौधरी की बोलने की बारी आई। उनके माइक थामते ही वर्करों ने कुर्सी पर खड़े होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सुरक्षा कर्मचारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद कार्यकर्ता चुप नहीं हुए।

श्रुति ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की ओर मुखातिब होकर कहा कि भितरघात का अभी अंत नहीं हुआ है। हूटिंग और हंगामे के बीच श्रुति ने अपना भाषण पूरा किया।


नए संकल्प से नई शुरूआत करें: तंवर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं से मतभेद व मनभेद भुलाने की अपील करते हुए लोकसभा चुनाव की हार भुलाकर नए संकल्प के साथ नई शुरुआत करने का आह्वान किया। तीसरी बार सरकार बनाने का फार्मूला भी यही है। उन्होंने कहा कि हार का दुख जरूर है, लेकिन अब लोगों का दिल जीतेंगे। तंवर ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed