फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM flying squad and GST team gram 7 tractor in GST thiev

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और जीएसटी की टीम ने टैक्स चोरी कर ईंट ढो रहे सात ट्रैक्टर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
CM flying squad and GST team gram 7 tractor in GST thiev
पकड़े गए ईटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियां। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जीएसटी चोरी कर ईंट ढो रहे सात ट्रैक्टरों को बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व जीएसटी की संयुक्त टीम ने जब्त किया। टीम ने ईंट बिक्री में जीएसटी चोरी पर ईंट भट्ठा मालिक पर 70 हजार रुपये का जुर्माना ठोका, वहीं 3500 रुपये का जीएसटी भी लगाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक और जीएसटी की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह गांव निनान के समीप ईंटों से भरे सात ट्रैक्टरों को जांच के लिए रोका। ट्रैक्टर चालकों से ईंटों से संबंधित कागजात मांगे। जांच के बाद ईंटों का जीएसटी बिल नहीं मिला। ईंटों से भरे सात ट्रैक्टर रोहतक रोड स्थित लीलूराम आरा मशीन पर लाया गया, जहां ईंटों की बिक्री पर जीएसटी से जुड़े कागजात नहीं पाए जाने पर 70 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। टैक्स विभाग के ईटीओ ललित यादव ने जीएसटी चोरी में 3500 रुपये का टैक्स भी लगाया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अनूप सिंह ने बताया कि उनके समक्ष सूचना आई थी। जिसके बाद टैक्स विभाग के साथ जीएसटी चोरी मामले में संयुक्त टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

टीम ने निनान गांव के समीप सात ट्रैक्टरों की जांच की। जिसमें से किसी भी ट्रैक्टर चालक के पास ईंटों का जीएसटी का बिल नहीं मिला। वहीं टैक्स विभाग के ईटीआई ललित यादव ने बताया कि ईट बिक्री पर जीएसटी बिल का प्रावधान है, लेकिन किसी भी ट्रैक्टर चालक के पास कोई बिल नहीं मिला। किसी ट्रैक्टर में दो हजार तो किसी में ढाई से तीन हजार ईंटें भरी हुई थीं। सभी पर रेट का आकलन कर अलग-अलग जुर्माना तय किया गया है और सभी ट्रैक्टरों को जब्त कराया गया है। संयुक्त टीम में ईटीओ ललित यादव, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से अनूप सिंह, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सहदेव, बजरंग, उमेद, प्रदीप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed