फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Clerks across the district will go on indefinite strike

Bhiwani News: आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे जिलेभर के लिपिक

Mon, 12 Aug 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Clerks across the district will go on indefinite strike
भिवानी। सरकारी विभागों के लिपिक लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए सोमवार से हड़ताल करेंगे। इसके लिए राज्य क्लर्क एसोसिएशन (सीएडब्ल्यूएस) शुक्रवार को ज्ञापन सौंप चुका है। इससे पहले पिछले साल भी लिपिक अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए हड़ताल कर चुके हैं, लेकिन मांगें पूरी न होने पर क्लर्क एसोसिएशन सोमवार से फिर से हड़ताल करेगी। इससे सरकारी कामकाज समेत आमजन के कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांग पूरी न करने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएडब्ल्यूएस के आह्वान पर सोमवार से लघु सचिवालय, डीसी कार्यालय, तहसील, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद समेत सभी सरकारी विभागों में कार्य करने वाले लिपिक संवर्ग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

सीएडब्ल्यूएस के जिला प्रधान राजेश सिंहमार ने बताया कि लिपिकीय वर्ग पिछले कई साल से अपनी जायज मांग मनवाने की कोशिश कर रहा है। इसके तहत संगठन ने सरकार को कई बार चेताया है लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही। इससे लिपिकवर्गीय कर्मचारियों में रोष है। इस कारण मजबूरीवश लिपिकों ने प्रदेशस्तरीय हड़ताल का एलान किया है। बताया कि मांगों पर सहमति बनने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed