{"_id":"678549ff7454b7b6990cab70","slug":"cleanliness-and-beautification-is-very-important-in-the-office-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-128496-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय में स्वच्छता व सौंदर्यीकरण बेहद जरूरी : डीआईपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय में स्वच्छता व सौंदर्यीकरण बेहद जरूरी : डीआईपीआरओ
Mon, 13 Jan 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआईपीआरओ कार्यालय में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी की अध्यक्षता में स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कंप्यूटर कक्ष की सफाई की गई। इस अभियान में सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने बैठक स्थलों की साफ-सफाई कर श्रमदान किया।
डीआईपीआरओ संजीव सैनी ने बताया कि कार्यालय में स्वच्छता व सौंदर्यीकरण पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य कार्यालयों को स्वच्छ, कुशल कार्यस्थल वातावरण को बढ़ावा देना है। नियमित रूप से साफ-सफाई हमारी दिनचर्या का हिस्सा है। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों ने श्रमदान कर कार्यालय को स्वच्छ बनाने में सहयोग किया।
एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं नागरिकों की समस्याएं
तोशाम। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित शिविर में एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में भूमि विवाद, पेंशन, बिजली, पानी और अन्य जनकल्याण योजनाओं से संबंधित शिकायतें नागरिकों द्वारा शिविर में प्रस्तुत की गईं। कई मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया, जिनका समाधान तुरंत संभव नहीं था, उनका निर्धारित अवधि में समाधान करने के निर्देश दिए गए। डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि समाधान शिविर न केवल समस्याओं के निवारण का माध्यम है, बल्कि यह प्रशासन और जनता के बीच मजबूत संवाद का प्रतीक भी है।