फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   classes held in two shifts for 800 children in eight rooms In government school of Gujrani of Bhiwani

शिक्षा का हाल: भिवानी के गुजरानी के सरकारी स्कूल में आठ कमरे, 800 बच्चों की दो शिफ्टों में लगी रही कक्षाएं

Tue, 02 May 2023 10:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 May 2023 10:40 AM IST
सार

भिवानी के गांव गुजरानी के सरपंच रेनु के प्रतिनिधि सुरेश बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का पुराना भवन तोड़ दिया गया है। जबकि स्कूल परिसर में करीब आठ नए कमरों का निर्माण कराया गया था। स्कूल में करीब छह से 12वीं तक के करीब 800 विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन
classes held in two shifts for 800 children in eight rooms In government school of Gujrani of Bhiwani
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी के गांव गुजरानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त कमरों का निर्माण कराया जाए। स्कूल गेट पर तालाबंदी की सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल गौड़ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर ताला खुलवाया वहीं स्कूल में नए कमरों के निर्माण का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


स्कूल के नए भवन की मांग को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल गेट पर ताला
गांव गुजरानी के सरपंच रेनु के प्रतिनिधि सुरेश, जोगेंद्र, महेश, बुधराम, बलबीर, हरिराम, अनिल ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का पुराना भवन तोड़ दिया गया है। जबकि स्कूल परिसर में करीब आठ नए कमरों का निर्माण कराया गया था। स्कूल में करीब छह से 12वीं तक के करीब 800 विद्यार्थी हैं। इस वजह से स्कूल दो शिफ्टों में लगाया जा रहा है। पहली शिफ्ट में कक्षा छह से नौवीं तक और दूसरे शिफ्ट में दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं लग रही हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण बोलेः पहले धर्मशाला में लगी कक्षाएं, अब बच्चों के बैठने के लिए नहीं जगह
कुछ अर्से पहले एक शिफ्ट गांव की धर्मशाला में भी लगाई गई, लेकिन अब धर्मशाला में भी निर्माण का काम चल रहा है। इस वजह से स्कूल में दो शिफ्टों में भी बच्चों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि तोड़े गए पुराने स्कूल भवन की जगह नए भवन का निर्माण कराया जाए। इस मांग को लेकर कई बार शिक्षा अधिकारियों से भी ग्रामीण मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, ग्रामीणों को दिलाया जल्द भवन निर्माण का भरोसा
मगर व्यवस्था में कोई सुधार नहीं है। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल गेट पर ताला लगाकर रोष जताया। मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल गौड़ ने बताया कि ग्रामीणों की मांग जायज है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जल्द मसौदा भेजा जाएगा और पुराने भवन की जगह नए भवन निर्माण का अस्टीमेट तैयार कराकर सरकार से बजट की मांग की जाएगी। करीब एक घंटे बाद खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने स्कूल गेट से ताला खोल दिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed