फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Civil Surgeon checked the presence of doctors in OPD of Civil Hospital

Bhiwani News: सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल की ओपीडी में जांची चिकित्सकों की उपस्थिति

Sun, 10 Sep 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Civil Surgeon checked the presence of doctors in OPD of Civil Hospital
भिवानी। लंबे अर्से से मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों की कुर्सी खाली मिली वहीं यहां तैनात स्टाफ भी गायब था। ओपीडी में अनुपस्थिति मिले चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सीएमओ ने पीएमओ को आदेश दिए। वहीं इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ रघुवीर शांडिल्य ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ को बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा मेडिसन विभाग में चिकित्सक गैर हाजिर मिले। इसके अलावा कई अन्य चिकित्सक भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। इसी तरह इन चिकित्सकों के कक्ष में तैनात किए गए स्टाफ सदस्यों का भी कुछ अता पता नहीं मिला। जबकि ओपीडी में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था। करीब आधा घंटे तक सीएमओ ने ओपीडी में चिकित्सकों व स्टाफ की उपस्थिति के अलावा यहां की व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान कई खामियां मिली वहीं गैर हाजिर मिले चिकित्सकों के संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय से लिखित में प्रधान चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट भेजकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने इन चिकित्सकों पर कार्रवाई के बाद इसकी रिपोर्ट भी सिविल सर्जन कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए। सीएमओ के अचानक निरीक्षण से ओपीडी के स्टाफ में भी हड़बड़ी मच गई। दरअसल जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों का लेटतीफी कर देरी तक आने का सिलसिला लगा रहता है। कई चिकित्सकों की ओपीडी में तो सुबह आठ बजे से पहले ही मरीजों की भीड़ जुट जाती है। ऐसे में ओपीडी में चिकित्सकों के नहीं होने की शिकायतें भी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के पास पहुंच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने आज ओपीडी में चिकित्सकों की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान कई चिकित्सक व स्टाफ सदस्य गैर हाजिर मिले हैं। उन्हें इस बार कोई चेतावनी नोटिस नही दिया गया,बल्कि गैर हाजिर होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजे जाने के संबंध में पीएमओ को कहा गया है।
-डॉ रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed