{"_id":"5f5923738ebc3e54c9246cae","slug":"civil-hospital-two-positive-refer-bhiwani-news-rtk572821612","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में दाखिल दो मरीजों के कोरोना संक्रमित मिलने से अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में दाखिल दो मरीजों के कोरोना संक्रमित मिलने से अफरा तफरी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद खाली करवाया गया नागरिक अस्पताल का आपातकालीन विभाग। संवाद न्यूज एजे
- फोटो : Bhiwani
जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में बुधवार दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां दाखिल दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जैसे ही रिपोर्ट की जानकारी आपात विभाग के स्टाफ को लगी तो खलबली मच गई और आनन फानन में आपात विभाग के वार्ड को खाली करा दिया और सैनिटाइज की व्यवस्था की गई। आपात विभाग में नए मरीजों व उनके तीमारदारों के प्रवेश भी रोक लगा दी गई।
बुधवार शाम तक नौ वर्षीय बच्चे सहित 63 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। वहीं जिले में कोरोना से एक आढ़ती की मौत हो गई। जिले में अब तक 15 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। मंगलवार शाम को भी 16 नए पॉजिटिव केस मिले थे। अब तक जिले में 1853 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसमें से 1462 ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 70 पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं।
बुधवार को आई 63 कोरोना पॉजिटिव केस में एक तोशाम, एक बवानीखेड़ा, दो गांव बुसान, एक गांव बडेसरा, सात केस शहर के वकिास नगर, एक केस विजय नीगर से है। बुधवार सुबह 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 13 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई और शाम तक बाजारों में रेपिड टेस्ट में 24 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। रेपिड टेस्ट में सबसे अधिक हालु बाजार के छह केस सामने आए हैं। जबकि सेक्टर 13 से चार केस शामिल हैं। इसी तरह चिड़िपाल की गली से दो केस, सराय चौपटा से एक, लोहड बाजार से एक केस, दादरी गेट से एक केस, जैन चौक क्षेत्र से दो केस सामने आए हैं। अब तक जिले में कुल 1853 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 1462 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 375 एक्टिव केस है। बुधवार को 70 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिले में बुधवार को 13 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। जिनमें से एक केस तोशाम से 19 वर्षीय लड़का है। बवानी खेड़ा वार्ड पांच से 26 वर्षीय युवक है। गांव बुसान से 29 वर्षीय व्यक्ति व 38 वर्षीय व्यक्ति है। गांव बडेसरा से 48 वर्षीय व्यक्ति है। विकास नगर से सबसे अधिक सात केस हैं, जिनमें 56 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय लड़की और नौ वर्षीय लड़का है। विजय नगर से 57 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है।
दो सितंबर से गुरुग्राम के अस्पताल में दाखिल था आढ़ती
पतराम गेट हालु बाजार क्षेत्र निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति अनाज मंडी में आढ़ती था। जिसकी दो सितंबर को हालत खराब हो गई थी। उसे तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और छाती में दर्द की शिकायत थी। उसे दो सितंबर को गुरुग्राम के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसकी उसी दिन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। बुधवार दोपहर दो बजे उसकी अचानक फिर से तबीयत बिगड़ गई और करीब ढाई बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भिवानी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मृतक व्यक्ति के परिजनों के सैंपल लेने में जुटे हैं। भिवानी जिले में कोरोना से मौत का यह 15वां मामला है।
वर्जन-
बुधवार को जिले से 500 सैंपल लिए जा चुके है। जिसमें 70 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है। लगातार केस बढ़ रहे हैं, इसलिए लोग जरूरी सावधानी बरतें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। हिदायतों की पालना करें।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन भिवानी।
पतराम गेट वासी 58 वर्षीय व्यक्ति की गुरुग्राम में उपचार के दौरान मौत हुई है। उसकी कोरोना रिपोर्ट दो सितंबर को पॉजिटिव आई थी। कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें।
- डॉ. राजेश कुमार, जिला कोर्डिनेटर, कोविड-19 भिवानी।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के आसपास रहे भाजपाइयों में मची खलबली
प्रदेश के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भिवानी में भी भाजपाइयों में खलबली मच गई क्योंकि शिक्षामंत्री गत पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर भिवानी के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे। मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भाजपाइयों के साथ साथ एमएनएस कॉलेज के स्टाफ सदस्य भी कोरोना टेस्ट कराने में जुटे गए हैं। दरअसल शिक्षामंत्री ने पांच सितंबर को गांव सांगा में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। यहां पर पौधरोपण के बाद मंत्री शहर के एमएनएस कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके अलावा लठियावाला जोहड़ पर भी शिक्षामंत्री का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें भी काफी लोगों की भीड़ जुटी थी और काफी नेताओं का जमावड़ा भी लगा था। जो लोग मंत्री के संपर्क में आए थे, उनके अंदर खलबली मची है और खुद की सेहत को लेकर टेंशन बढ़ गई हैं। बुधवार को जैसे ही सोशल मीडिया पर शिक्षामंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने की बातें वायरल हुई, उसी के साथ भिवानी में भाजपाई खेमे के नेताओं की चिंता भी बढ़ गई।