{"_id":"683225de434d73782b0d32ab","slug":"civil-engineer-beaten-up-after-drinking-alcohol-car-snatched-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134541-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शराब पीकर सिविल इंजीनियर से मारपीट करके छीनी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शराब पीकर सिविल इंजीनियर से मारपीट करके छीनी गाड़ी
Sun, 25 May 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 25 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सिविल इंजीनियर के साथ शराब पीकर मारपीट करके गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में फ्रेंड्स काॅलोनी निवासी नवीन ढुल ने बताया कि वह सिविल इंजीनियर है और पुल बनाने का काम करता है। उसने वीरवार रात को शराब पी रखी थी। शराब पीने के बाद वह और शराब लेने के लिए बापोड़ा चौक तोशाम बाईपास स्थित शराब ठेके पर गया था। ठेके से बीयर की दो बोतल लेने के बाद उसके पास वहां पर 3 अनजान लड़के आ गए। जिसके बाद वे सभी उसकी गाड़ी में बैठकर शराब पीने लगे।
इस दौरान तीनों लड़कों ने उसे कहा कि उन्हें बस स्टैंड तक छोड़ आओ। जिसके बाद वह उनको बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए चल पड़ा। रास्ते में उनमें से एक व्यक्ति बोला कि तुम साइड में बैठो, गाड़ी मैं चलाता हूँ। उसके बाद वह साइड में सीट पर बैठ गया। इसके बाद वे बस स्टैंड की तरफ जाने लगे। तभी रास्ते में वे लड़के उसके साथ गाली-गलौज करके मारपीट करने लगे। उसके बाद उसे पालुवास मोड पर गाड़ी से उतारकर उसके साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी लेकर भाग गए। गाड़ी के अंदर उसके मोबाइल फोन भी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।