फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   civic, no mask, social distance, protest, goga medi mela

गोगा मेड़ी मेले और कांग्रेसियों के प्रदर्शन में चेहरों से गायब रहे मास्क, सामुदायिक दूरी की उड़ीं धज्जियां

Fri, 14 Aug 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
civic, no mask, social distance, protest, goga medi mela
गोगामेड़ी पर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं में नहीं दिखी सामुदायिक दूरी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस पूरे देशभर पर हावी है। भिवानी में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा वीरवार को 900 पार हो गया। आठ कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। फिर भी लोग नहीं चेत रहे। अनलॉक के बाद वीरवार को पहली बार शहर में बड़े आयोजन दिखे। जिनमें लोगों की भीड़ उमड़ी। इनमें सबसे प्रमुख गोगा मेड़ी के मेले रहे। आस्था कोरोना के खतरे पर भारी पड़ी और दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भिवानी के अलावा पुर व बहल में भी कार्यक्रम हुए। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान भी लापरवाही दिखी। कांग्रेसियों के चेहरों से मास्क गायब थे तो फोटो खिंचवाने के लिए होड़ मची थी। जिससे सामुदायिक दूरी की धज्जियां उड़ती दिखी। इन आयोजनों में कहीं ऐसा नहीं लगा कि कोरोना संक्रमण का भी खतरा है।
विज्ञापन

सुबह से देर शाम तक लगी श्रद्धालुओं की भीड़
गोगा मेड़ी मेले में सुबह सवेरे ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह एक बार तो काफी लंबी कतार लगी। वहीं भीड़ ज्यादा होने के कारण व्यवस्था बनाने में पुलिस के भी पसीने छूटे। दोपहर के समय भीड़ कुछ कम हुई मगर शाम के समय फिर से भीड़ लग गई। अंदर भीड़ ज्यादा होने के कारण सामुदायिक दूरी कहीं नजर नहीं आई। अधिकतर श्रद्धालुओं के चेहरों से मास्क गायब रहे। यहां प्रसाद चढ़ाने के दौरान भी सभी एक-दूसरे को छू रहे थे, धक्का-मुक्की कर रहे थे। पुर गांव में लगे मेले में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और कोविड-19 के सुरक्षा नियम ताक पर रहे।
विज्ञापन

पढ़े-लिखे ही भूले कोरोना से बचाव का फार्मूला
कांग्रेस की ओर से विभिन्न घोटालों की स्वतंत्र जांच के लिए शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के लिए सभी पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर पढ़े-लिखे थे। जिन्हें कोरोना वायरस के खतरे के बारे में पूरी जानकारी है। बावजूद इसके बड़ी लापरवाही सामने आई। ज्यादातर के चेहरों से मास्क गायब थे तो सामुदायिक दूरी का फार्मूला सब भूले हुए थे। सभी को अपने आपको आगे लाने और अपने चहेते नेताओं के लिए नारे लगाने की होड़ लगी थी। यह लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
कोरोना वायरस का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सभी सावधानी रखें। सुरक्षा से ही बचाव संभव है। ऐसे में मास्क सभी लगाएं और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचे। सामुदायिक दूरी का ध्यान रखे और बार-बार साबुन से हाथ धोते रहे।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन

प्रदर्शन के दौरान ज्यादातर कांग्रेसी बिना मास्क के दिखे। संवाद न्यूज एजेंसी

प्रदर्शन के दौरान ज्यादातर कांग्रेसी बिना मास्क के दिखे। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed