फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   civic,municipal commitee,action,issuse

30 मिनट में सामान समेटने की चेतावनी देकर नपा ने खोखों पर चलाया पीला पंजा

Tue, 28 Jan 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic,municipal commitee,action,issuse
बवानीखेड़ा में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते नपा के कर्मचारी - फोटो : Bhiwani
कस्बा बवानीखेड़ा के बाजारों में नगरपालिका की जमीन पर पिछले 30 सालों से काबिज कब्जाधारियों को मात्र 30 मिनट के अंदर सामान निकालने की मौखिक चेतावनी के बाद पीला पंजा चला दिया। मंगलवार को नगरपालिका की जमीन पर खोखे हटवाए गए। इस दौरान अतिक्रमण हटाने वाली टीम को दुकानदारों का विरोध भी झेलना पड़ा। लंबे अर्से बाद नगर पालिका ने सीएम विंडो की शिकायतों का निपटान करने के लिए अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार अशोक कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से सचिव अलीशेर, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय मलिक, लिपिक कपूर, लेखाकार गौरव शर्मा, अजीत सिंह, प्रदीप के साथ करीब 50 सफाई कर्मचारियों ने तीन घंटे तक बाजार में 30 खोखों को नगर पालिका की जमीन से हटाया। नपा की टीम ने बस स्टैंड के सामने लगाए गए खोखो को हटवाया। यहां से करीब 15 खोखो को हटाया गया। यहां पर टीम को दुकानदारों का विरोध भी झेलना पड़ा। जेसीबी के सहारे खोखो को हटाया गया। वहीं शहीद गुलाब सिंह पार्क के पास भी खोखो को हटाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका टीम की अगुवाई कर रहे नायब तहसीलदार अशोक कुमार व बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव ने नपा की जमीन पर काबिज लोगों को 30 मिनट के अंदर अपना सामान हटाने के आदेश दिए और फिर इसके बाद पीला पंजा लेकर अतिक्रमण हटाने का दस्ता आगे बढ़ा और कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव अलीशेर ने बताया कि दोपहर बाद नपा की जमीन पर अवैध रूप से लगाए गए खोखो को हटवाया गया। इस संबंध में कुछ लोगों ने सीएम विंडो में शिकायत दी थी। इन्हीं शिकायतों का निपटारा करने के लिए अभियान चलाया गया। बवानीखेड़ा पुलिस थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा नपा द्वारा की गई कार्रवाई का जो लोग विरोध कर रहे थे, उन्हें समझाया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed